भागलपुर- सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा; 10 फीट हवा में उछला मासूम, मौके पर तोड़ा दम

भागलपुर- सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा; 10 फीट हवा में उछला मासूम, मौके पर तोड़ा दम

भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। जिसकी पहचान ऋषभ कुमार(10) के तौर पर हुई है। पिता भूदेव मंडल को गंभीर हालत में इलाज के मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन NH-80 कांझिया के पास की है। जानकारी के मुताबिक भूदेव मंडल बाइपास होकर लोदीपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम 10 फीट हवा में उछल गया। सड़क पर गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। भीड़ के कारण 3 किलोमीटर तक लंबे जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आरोपी की तलाश की जा रही है। भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। जिसकी पहचान ऋषभ कुमार(10) के तौर पर हुई है। पिता भूदेव मंडल को गंभीर हालत में इलाज के मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन NH-80 कांझिया के पास की है। जानकारी के मुताबिक भूदेव मंडल बाइपास होकर लोदीपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम 10 फीट हवा में उछल गया। सड़क पर गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। भीड़ के कारण 3 किलोमीटर तक लंबे जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आरोपी की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *