नवादा के धमौल थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में 20 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पिंकी की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने अपने माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने खुशबू के पिता सोहर यादव और सौतेली मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुशबू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर पिंकी को जहर दिया। उसने यह भी कहा कि सौतेली मां पहले से ही पिंकी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही थी और शादी की उम्र होने के बाद पिंकी पर कथित तौर पर प्रताड़ना बढ़ गई थी। आरोप है कि गुरुवार को पिंकी की मौत के बाद परिजनों ने बड़ी बहन को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने शव को श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया। दिल्ली में रहने वाली खुशबू को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने धमौल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमॉर्टम थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव निकालने के दौरान पिंकी के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई, जिससे जहर दिए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए पटना भेजा है। करीब 24 घंटे बाद दिल्ली से पहुंची खुशबू को शव सौंपा गया, जिसके बाद रात में ही गांव में पिंकी का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। नवादा के धमौल थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में 20 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पिंकी की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने अपने माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने खुशबू के पिता सोहर यादव और सौतेली मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुशबू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर पिंकी को जहर दिया। उसने यह भी कहा कि सौतेली मां पहले से ही पिंकी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही थी और शादी की उम्र होने के बाद पिंकी पर कथित तौर पर प्रताड़ना बढ़ गई थी। आरोप है कि गुरुवार को पिंकी की मौत के बाद परिजनों ने बड़ी बहन को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने शव को श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया। दिल्ली में रहने वाली खुशबू को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने धमौल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमॉर्टम थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव निकालने के दौरान पिंकी के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई, जिससे जहर दिए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए पटना भेजा है। करीब 24 घंटे बाद दिल्ली से पहुंची खुशबू को शव सौंपा गया, जिसके बाद रात में ही गांव में पिंकी का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।


