सीता थापा मंदिर पहुंची प्रभारी मंत्री रमा निषाद:दर्शन और पूजा के बाद विकास को लेकर चर्चा, स्थानीय लोगों ने 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा

सीता थापा मंदिर पहुंची प्रभारी मंत्री रमा निषाद:दर्शन और पूजा के बाद विकास को लेकर चर्चा, स्थानीय लोगों ने 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा

बिहार सरकार की मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद रविवार को औरंगाबाद के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल सीता थापा मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और प्रबुद्ध लोगों के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने कहा कि सीता थापा जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अगर मैं इस पवित्र स्थल और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी कर पाती हूं, तो यही मेरा मूल और सार्थक काम होगा। यह कार्य आने वाले समय में इतिहास में दर्ज होने वाला विषय बनेगा। सीता थापा क्षेत्र का विकास केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी इससे जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा। सड़क से स्वास्थ्य तक सुविधाओं की मांग मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को क्षेत्र के विकास को लेकर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य मार्ग से मंदिर तक चौड़ी और पक्की संपर्क सड़क बनाने और श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ हाई-मास्ट लाइट और पूरे परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार तथा आरओ शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सामुदायिक भवन, यात्री निवास और धर्मशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय लोगों ने दर्शनार्थियों और ग्रामीणों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या डिस्पेंसरी स्थापित करने की मांग की। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पार्क, ग्रीन बेल्ट, सरोवर घाटों का जीर्णोद्धार और विश्राम गृह, कैफेटेरिया निर्माण की मांग भी रखी गई। जिला प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक कुएं को रिचार्ज करने, उपेक्षित तालाबों का जीर्णोद्धार कर वर्षभर जल संचयन सुनिश्चित करने और बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की बात कही। अहिल्याबाई होलकर की तर्ज पर विकास की उम्मीद कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सेवा और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने गयाजी के विष्णुपद मंदिर का ऐतिहासिक जीर्णोद्धार कराया। उसी तरह सीता थापा क्षेत्र के विकास की दिशा में प्रभारी मंत्री रमा निषाद प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सीता थापा को बेहतर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, धर्मशाला और पर्यटक सुविधाओं से जोड़कर इसे एक विकसित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जा सकता है। मंत्री ने स्थानीय महिलाओं, गरीब परिवारों और पशुपालकों को डेयरी तथा स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी ठोस पहल की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन सीता थापा मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के सचिव संजीव नारायण ने किया। प्रभारी मंत्री का ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुकांत कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, घटराइन पंचायत के मुखिया संजय यादव, नीमा जन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिहार सरकार की मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद रविवार को औरंगाबाद के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल सीता थापा मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और प्रबुद्ध लोगों के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने कहा कि सीता थापा जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अगर मैं इस पवित्र स्थल और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी कर पाती हूं, तो यही मेरा मूल और सार्थक काम होगा। यह कार्य आने वाले समय में इतिहास में दर्ज होने वाला विषय बनेगा। सीता थापा क्षेत्र का विकास केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी इससे जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा। सड़क से स्वास्थ्य तक सुविधाओं की मांग मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को क्षेत्र के विकास को लेकर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य मार्ग से मंदिर तक चौड़ी और पक्की संपर्क सड़क बनाने और श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ हाई-मास्ट लाइट और पूरे परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार तथा आरओ शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सामुदायिक भवन, यात्री निवास और धर्मशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय लोगों ने दर्शनार्थियों और ग्रामीणों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या डिस्पेंसरी स्थापित करने की मांग की। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पार्क, ग्रीन बेल्ट, सरोवर घाटों का जीर्णोद्धार और विश्राम गृह, कैफेटेरिया निर्माण की मांग भी रखी गई। जिला प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक कुएं को रिचार्ज करने, उपेक्षित तालाबों का जीर्णोद्धार कर वर्षभर जल संचयन सुनिश्चित करने और बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की बात कही। अहिल्याबाई होलकर की तर्ज पर विकास की उम्मीद कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सेवा और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने गयाजी के विष्णुपद मंदिर का ऐतिहासिक जीर्णोद्धार कराया। उसी तरह सीता थापा क्षेत्र के विकास की दिशा में प्रभारी मंत्री रमा निषाद प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सीता थापा को बेहतर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, धर्मशाला और पर्यटक सुविधाओं से जोड़कर इसे एक विकसित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जा सकता है। मंत्री ने स्थानीय महिलाओं, गरीब परिवारों और पशुपालकों को डेयरी तथा स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी ठोस पहल की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन सीता थापा मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के सचिव संजीव नारायण ने किया। प्रभारी मंत्री का ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुकांत कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, घटराइन पंचायत के मुखिया संजय यादव, नीमा जन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *