पोखर में डूबने से 12 साल के छात्र की मौत:बांका में दोस्तों के साथ गया था खेलने, पैर फिसलने से हुआ हादसा

पोखर में डूबने से 12 साल के छात्र की मौत:बांका में दोस्तों के साथ गया था खेलने, पैर फिसलने से हुआ हादसा

बांका में शनिवार शाम 12 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के सुपहा गांव की है। मृतक की पहचान सुपहा गांव निवासी गणेश दास के बेटे संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप कुमार शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ प्रत्येक दिन की तरह गांव के पोखर के पास खेलने गया था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गया। संदीप के डूबते देख उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। बच्चे के शव से लिपटकर रो रहे परिजन बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद संदीप को पोखर से बाहर निकाला। उसे तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता अपने मासूम बच्चे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर कर बदहवास हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छात्र पढ़ने में होनहार था। घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका में शनिवार शाम 12 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के सुपहा गांव की है। मृतक की पहचान सुपहा गांव निवासी गणेश दास के बेटे संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप कुमार शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ प्रत्येक दिन की तरह गांव के पोखर के पास खेलने गया था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गया। संदीप के डूबते देख उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। बच्चे के शव से लिपटकर रो रहे परिजन बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद संदीप को पोखर से बाहर निकाला। उसे तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता अपने मासूम बच्चे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर कर बदहवास हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छात्र पढ़ने में होनहार था। घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *