सिरसा किसान नेता लखविंद्र की फेक आइडी बनाई:दोस्तों से पैसे ऐंठने शुरू, पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई, विदेश में होने का किया दावा

सिरसा किसान नेता लखविंद्र की फेक आइडी बनाई:दोस्तों से पैसे ऐंठने शुरू, पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई, विदेश में होने का किया दावा

भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा निवासी लखविंदर सिंह औलख के नाम से फेक आईडी बना ली गई। इसी फेक आईडी के सहारे किसान नेता लखविंदर सिंह के नाम से उनके जानकारों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। ऐसे में उसी फेक आईडी से उनके नाम से ही विदेश में बैठे होने का दावा किया जा रहा है और डीपी पर उनकी बच्ची के खेलते की फोटो लगाई है, जो खुद उन्होंने कुछ दिन पहले ही बच्ची के जन्मदिन पर शेयर की थी। जानकारी के अनुसार, साइबर ठग ने यह फेक आईडी हिंदी में लखविंदर सिंह सिरसा के नाम से बनाई गई। उसी आईडी से उनके ही दोस्तों से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। पहले लोगों को बातों के झांसे में लेना शुरू कर दिया, ताकि बाद में किसी को शक न हो। चेटिंग ज्यादा समय तक होने के बाद में पैसों की जरूरत बताई। इसका पता चलते ही किसान नेता ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए जानकारों को अलर्ट कर दिया है। इस बारे में किसान नेता लखविंदर सिंह का कहना है कि यह फेक आईडी हिंदी में बनाई थी और इसी से जानकरों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस बारे में कुछ जानकारों के फोन आए थे और बताया कि आपके नाम से पैसे मांग रहा है। इसे लेकर पुलिस कंप्लेंट दर्ज करा दी है। अब पता किया तो आईडी बंद आ रही है। सभी जानकारों को अलर्ट कर दिया है। यूरिया खाद पकड़वाने से चर्चा में किसान नेता लखविंदर सिंह पिछले कई दिनों यूरिया खाद गबन पकड़वाने से चर्चाओं में हैं। भावदीन टोल के पास यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा और कई जगह पर यूरिया खाद के स्टॉक रखे गोदाम भी विभाग की टीम को छापा मारकर पकड़वाए है। लखविंदर सिंह के अनुसार, किसानों को खाद समय पर मिल नहीं रही और खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली यूरिया ब्लैक में कंपनियों की ओर बाहर राजस्थान में भेजी जा रही है। उस यूरिया का कोई परचेज रिकॉर्ड या कोई कागज कुछ नहीं मिले हैं। कई बार गोदाम में ब्लैक की यूरिया पकड़ी जा चुकी है और विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हुए हैं, पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सिरसा में 500 बैग यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा:किसानों ने राजस्थान भेजने का आरोप लगाया; कृषि विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हरियाणा के सिरसा जिले में वीरवार को 500 बैग यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेई) के किसान नेता लखविंदर सिंह, कृषि विभाग की टीम और जिला कृषि विकास अधिकारी (डीडीए) सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़िए:::

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *