आज नो पेपर डे, पढ़िए दरभंगा की 4 बड़ी खबरें:पथ निर्माण मंत्री ने फहराया तिरंगा, जिले में पहुंचे बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर

दरभंगा में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई। स्वतंत्रता दिवस पर लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेंद्र ने तिरंगा फहराया। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत किया गया। बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शनिवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा और केवटी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आज 16 अगस्त है। दरभंगा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की दरभंगा की 4 बड़ी खबरें… 1. पोलो मैदान में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण:बोले- यहां आकर घर जैसा महसूस हो रहा, हर घर तक विकास पहुंचाना का काम चल रहा है दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में किया गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेंद्र ने तिरंगा फहराया ध्वजारोहण से पहले उन्होंने जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया और प्रभारी मंत्री को सलामी दी। मुख्य समारोह में बीएमपी, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के प्लाटून सामूहिक परेड में शामिल हुए। परेड का समावेशन परिचारी प्रवर प्रिया राज और द्वितीय परेड समादेशक परिचारी रूपक कुमार ने किया। पढ़ें पूरी खबर…
2. डीएमसीएच में 9 साल के बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी:जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ पर हुआ था जख्म, 8 महीने से चल रहा था इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत करते हुए पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष में शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने किया। शल्य कक्ष के शुभारंभ के साथ ही यहां 9 वर्षीय मो. हामिद की सफल प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। चिकित्सकों के अनुसार जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ में घाव हो गया था, जो करीब आठ महीने से ठीक नहीं हो रहा था। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
3. दरभंगा में बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत:मंडल कारा में इलाज के दौरान मृत युवक के घर मधुबनी हुए रवाना बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शनिवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा और केवटी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने प्रशांत किशोर को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ी सफलता मिलेगी और उन्हें बिहार का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। लोगों के स्वागत पर प्रशांत किशोर ने सभी से जुड़े रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे। प्रशांत किशोर पटना से मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड स्थित बलाट गांव जा रहे थे। वे मंडल कारा में इलाज के दौरान मृत 20 साल के रौशन कुमार यादव के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी चौक और केवटी प्रखंड के रनवे चौक पर जन सुराज कार्यकर्ताओं एवं प्रशांत किशोर की विचारधारा से जुड़े समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर…
4. ‘जीवन रक्षा के लिए सक्षम बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है’:200 एनएसएस स्वयंसेवकों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कोषांग की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के सौजन्य से मधुबनी जिले के 200 एनएसएस स्वयंसेवकों के शिविर का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय के जुबिली हॉल में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण सिंह ने की। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र, आपदा किट और शैक्षणिक फाइल प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया ने प्रस्तुत किया। स्वागत एवं संचालन डॉ. शबनम कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनू राम शंकर ने किया। पढ़ें पूरी खबर… दरभंगा में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई। स्वतंत्रता दिवस पर लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेंद्र ने तिरंगा फहराया। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत किया गया। बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शनिवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा और केवटी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आज 16 अगस्त है। दरभंगा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की दरभंगा की 4 बड़ी खबरें… 1. पोलो मैदान में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण:बोले- यहां आकर घर जैसा महसूस हो रहा, हर घर तक विकास पहुंचाना का काम चल रहा है दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में किया गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेंद्र ने तिरंगा फहराया ध्वजारोहण से पहले उन्होंने जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया और प्रभारी मंत्री को सलामी दी। मुख्य समारोह में बीएमपी, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के प्लाटून सामूहिक परेड में शामिल हुए। परेड का समावेशन परिचारी प्रवर प्रिया राज और द्वितीय परेड समादेशक परिचारी रूपक कुमार ने किया। पढ़ें पूरी खबर…
2. डीएमसीएच में 9 साल के बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी:जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ पर हुआ था जख्म, 8 महीने से चल रहा था इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत करते हुए पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष में शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने किया। शल्य कक्ष के शुभारंभ के साथ ही यहां 9 वर्षीय मो. हामिद की सफल प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। चिकित्सकों के अनुसार जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ में घाव हो गया था, जो करीब आठ महीने से ठीक नहीं हो रहा था। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
3. दरभंगा में बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत:मंडल कारा में इलाज के दौरान मृत युवक के घर मधुबनी हुए रवाना बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शनिवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा और केवटी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने प्रशांत किशोर को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ी सफलता मिलेगी और उन्हें बिहार का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। लोगों के स्वागत पर प्रशांत किशोर ने सभी से जुड़े रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे। प्रशांत किशोर पटना से मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड स्थित बलाट गांव जा रहे थे। वे मंडल कारा में इलाज के दौरान मृत 20 साल के रौशन कुमार यादव के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी चौक और केवटी प्रखंड के रनवे चौक पर जन सुराज कार्यकर्ताओं एवं प्रशांत किशोर की विचारधारा से जुड़े समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर…
4. ‘जीवन रक्षा के लिए सक्षम बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है’:200 एनएसएस स्वयंसेवकों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कोषांग की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के सौजन्य से मधुबनी जिले के 200 एनएसएस स्वयंसेवकों के शिविर का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय के जुबिली हॉल में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण सिंह ने की। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र, आपदा किट और शैक्षणिक फाइल प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया ने प्रस्तुत किया। स्वागत एवं संचालन डॉ. शबनम कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनू राम शंकर ने किया। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *