केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे:एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, कल निम्बाहेड़ा में पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे:एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, कल निम्बाहेड़ा में पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात 10:30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, उदयलाल डांगी, शांता मीणा और प्रताप भील ने भी गृहमंत्री का स्वागत किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और सलूंबर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। संगठन के साथ हो सकती है चर्चा एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे सुखाड़िया सर्कल स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्री भी सर्किट हाउस में ही रुक रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री शाह रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा जाएंगे। वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। निंबाहेड़ा जाने से पहले रविवार सुबह उदयपुर गृहमंत्री अमित शाह सीएम- मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रशासनिक अमला रहा तैनात गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और सर्किट हाउस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी अमृता दुहन, एडीएम जितेंद्र ओझा और मावली एसडीएम रमेश सीरवी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *