कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि:भाई विवेक बोले- जल्द हो चंदन चौक का अनावरण, नहीं तो धरना देंगे

कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि:भाई विवेक बोले- जल्द हो चंदन चौक का अनावरण, नहीं तो धरना देंगे

कासगंज में शनिवार रात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नदरई गेट स्थित प्रतिमा पर उनके भाई विवेक गुप्ता और अन्य लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित किए। इससे पहले प्रभु पार्क से चंदन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान विवेक गुप्ता ने चंदन चौक के जल्द औपचारिक अनावरण की मांग की और मांग पूरी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। चंदन चौक के अनावरण की मांग विवेक गुप्ता ने कहा कि उनके भाई की हत्या तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से चंदन चौक का जल्द अनावरण कराने की मांग की। उनका कहना है कि सरकार की ओर से चौक का निर्माण और प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है, लेकिन अभी तक इसका औपचारिक अनावरण नहीं हुआ है। मांग पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर धरना विवेक गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चंदन चौक का अनावरण नहीं कराया गया तो वह जिलाधिकारी के आवास और कार्यालय पर धरना देंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर लखनऊ में धरना देने की बात कही। 2018 की हिंसा में हुई थी चंदन की मौत 26 जनवरी 2018 को कासगंज में हुई हिंसा के दौरान चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद उनके परिवार ने चंदन के नाम पर चौक बनाने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। सरकार की ओर से चौक का निर्माण कराया गया और प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई। गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश का दावा विवेक गुप्ता ने बताया कि चंदन चौक के निर्माण को लेकर गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी हुए थे। उन्होंने अब चौक के औपचारिक अनावरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *