IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डी सजित बाबू को केरल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की।

कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए डी सजित बाबू के नाम को मंजूरी दे दी।’’
अधिकारी बाबू फिलहाल केरल के सामान्य शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वह इससे पहले जिलाधिकारी, सप्लाईको के आयुक्त, राष्ट्रीय आयुष मिशन के राज्य मिशन निदेशक, सहकारिता समितियों के निबंधक और पशुपालन विभाग के विशेष सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। केरल के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर को इस साल मई में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का सचिव नियुक्त किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद के लिए सजित बाबू के नाम की सिफारिश की थी, जिसे बाद में निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *