किशनगंज में 20 वर्षीय युवक का शव मिला:जंगल की झाड़ियों से बरामद, 1 हफ्ते से था घर से बाहर; हत्या की आशंका

किशनगंज में 20 वर्षीय युवक का शव मिला:जंगल की झाड़ियों से बरामद, 1 हफ्ते से था घर से बाहर; हत्या की आशंका

किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित उत्तरपाली राइस मिल के पीछे घने जंगल की झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चकला पंचायत के रहमानी कॉलोनी निवासी मुशर्रफ अली के 20 वर्षीय पुत्र शेर अली के रूप में हुई है। शेर अली करीब एक सप्ताह पहले परिजनों को प्रदेश जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार को जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने झाड़ियों में शव देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड पार्षद जमशेद आलम ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रोजगार के लिए बाहर गया था- परिजन मृतक के पिता मुशर्रफ अली ने बताया कि उनका बेटा लगभग एक सप्ताह पहले प्रदेश जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए परिजनों को लगा कि वह रोजगार के लिए बाहर चला गया है। जंगल में अचानक उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित उत्तरपाली राइस मिल के पीछे घने जंगल की झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चकला पंचायत के रहमानी कॉलोनी निवासी मुशर्रफ अली के 20 वर्षीय पुत्र शेर अली के रूप में हुई है। शेर अली करीब एक सप्ताह पहले परिजनों को प्रदेश जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार को जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने झाड़ियों में शव देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड पार्षद जमशेद आलम ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रोजगार के लिए बाहर गया था- परिजन मृतक के पिता मुशर्रफ अली ने बताया कि उनका बेटा लगभग एक सप्ताह पहले प्रदेश जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए परिजनों को लगा कि वह रोजगार के लिए बाहर चला गया है। जंगल में अचानक उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *