दतिया में सावन तीज पर झूला उत्सव:श्री कृष्ण ने राधा रानी संग झूला झूला, मंदिरों में भजन-कीर्तन; उमड़ी भीड़

दतिया में सावन तीज पर झूला उत्सव:श्री कृष्ण ने राधा रानी संग झूला झूला, मंदिरों में भजन-कीर्तन; उमड़ी भीड़

दतिया में सावन तीज पर शनिवार को झूला उत्सव मनाया गया। मंदिरों के साथ श्रद्धालुओं ने घरों में भी भगवान के लिए झूले सजाए। राधा रानी संग भगवान को झूला झुलाया। श्री बिहारी जी मंदिर में विशेष झूला सजाया गया, जिसमें बिहारी जी प्रिया जी के साथ विराजमान हुए। श्री बिहारी जी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी खिन्नी, आम, जामुन, कनेर और अशोक के पत्तों से झूला तैयार किया गया। झूला उत्सव के दौरान बिहारी जी गर्भगृह से बाहर आकर झूले में विराजमान हुए। मंदिर के महंत पंडित नमन गोस्वामी ने बताया कि सावन तीज पर शयन आरती के समय बिहारी जी धोती-लंगोटी में दर्शन देते हैं। उन्होंने बताया कि सफेद वस्त्रों में बिहारी जी के दर्शन साल में 6 अवसरों पर होते हैं-सावन तीज, सावन ग्यारस, सावन पूर्णिमा, जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा और गोपाष्टमी। शेष वर्ष बिहारी जी राजश्री पोशाक में भक्तों को दर्शन देते हैं। लाला के ताल पर लगा मेला सावन तीज पर लाला के ताल सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए गए। लाला के ताल पर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा। मेले में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। यहां कुश्ती सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले में झूले, खान-पान और मनोरंजन के विभिन्न इंतजाम रहे। दिनभर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *