कचरे की EV-गाड़ियों से निकाली स्वच्छता तिरंगा यात्रा:सफाईकर्मी बोले- शहर को साफ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी

कचरे की EV-गाड़ियों से निकाली स्वच्छता तिरंगा यात्रा:सफाईकर्मी बोले- शहर को साफ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर चित्तौड़गढ़ में सफाई का मैसेज दिया गया। कचरे की ईवी गाड़ियों से स्वच्छता तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैंथी से शुरू हुई ये यात्रा मुख्य रास्तों से होती हुई कलेक्ट्री चौराहा पहुंची। तिरंगे से सजी गाड़ियों का काफिलाजहां पहुंचा, वहीं आकर्षण का केंद्र बन गया। शहर में पहली बार ऐसी यात्रा निकली। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया। सुपरवाइजर रोहित गौरान ने बताया- इससे सफाई कर्मियों का उत्साह बढ़ा। कई सालों से वे घर-घर कचरा संग्रहण का काम कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की स्वच्छता तिरंगा यात्रा पहली बार निकाली गई है। सभी स्वच्छता कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र भी दिए गए। कचरे की गाड़ियों से सफाई का संदेश यात्रा के जरिए नगर परिषद ने यह मैसेज दिया कि अब घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था आ गई है। अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए कचरा संग्रहण किया जा रहा है। स्वच्छता कार्मिकों ने लोगों से अपील की कि वे कचरा सड़क या खाली जगह पर फेंकने के बजाय गाड़ी में डालें। सफाईकर्मी बोले-शहर को साफ रखना सिर्फ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। जब तक नागरिक भी इस व्यवस्था में सहयोग नहीं करेंगे, तब तक पूरी तरह स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता। लोगों को समझ आया सफाई का बड़ा अभियान स्वच्छता तिरंगा यात्रा का एक बड़ा संदेश यह भी था कि शहर की सफाई के लिए हर दिन बड़ी संख्या में कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने नागरिकों से कहा कि यदि हर घर से समय पर कचरा वाहन में दिया जाए और लोग सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें, तो शहर को साफ रखना आसान हो जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने और शहर को साफ रखने का संकल्प लेने की अपील भी की। उनका कहना था कि जिस तरह देश की आजादी सभी के लिए गर्व की बात है, उसी तरह अपने शहर को साफ रखना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *