धार में अंडरपास में घुसी मिनी ट्रक, हाइट बार गिरा:खंभा गिरने से एक व्यक्ति घायल, नियम तोड़कर चालक ले गया था वाहन

धार में अंडरपास में घुसी मिनी ट्रक, हाइट बार गिरा:खंभा गिरने से एक व्यक्ति घायल, नियम तोड़कर चालक ले गया था वाहन

धार में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत बनाए गए वैकल्पिक अंडरपास में शनिवार को एक मिनी ट्रक घुस गया। बाहर निकलते समय ट्रक ने हाइट बार को टक्कर मार दी, जिससे उसका खंभा टूटकर पैदल गुजर रहे धन्नालाल नामक व्यक्ति पर गिर गया। हादसे में धन्नालाल घायल हो गए। घटना के बाद रहवासियों ने अंडरपास में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। मिनी ट्रक की टक्कर से टूटा हाइट बार यह अंडरपास रतलाम-नागदा मार्ग पर पुराने ब्रिज को तोड़कर आवागमन के लिए बनाया गया है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए रेलवे विभाग ने अंडरपास के दोनों छोर पर हाइट बार लगाए हैं। प्रतिबंध के बावजूद अंडरपास से गुजर रहे भारी वाहन अंडरपास में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ वाहन चालक अतिरिक्त चक्कर से बचने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शनिवार को मिनी ट्रक के अंडरपास में प्रवेश करने के बाद हाइट बार से टकराने की घटना भी इसी लापरवाही का परिणाम बताई जा रही है। हाइट बार का खंभा राहगीर पर गिरा मिनी ट्रक बाहर निकलते समय हाइट बार से टकरा गया। टक्कर के कारण हाइट बार का खंभा टूटकर वहां से पैदल गुजर रहे धन्नालाल के ऊपर जा गिरा। हादसे में वे घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई। निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी सवाल रहवासियों ने रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के कारण मार्ग पर अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे सामान्य तौर पर 2 से 5 मिनट में तय होने वाला रास्ता 10 से 15 मिनट में पूरा हो रहा है। भारी वाहनों पर सख्ती की मांग रहवासियों ने रेलवे विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने और अंडरपास में प्रतिबंधित बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *