Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार

Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से  मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार
सावन के महीने त्योहारों का विशेष महत्व होता है। रक्षाबंधन का फेस्टिवल महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सजने-संवरने से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट पहना जाता है। त्योहार से एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है। इस दौरान हर एक चीज की खास अहमियत है। 
रक्षाबंधन के लिए ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं काफी समय पहले से स्किनकेयर करना शुरु कर देती हैं, क्योंकि इस दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए महिलाएं महंगे-महंगे फेशिलयल करवाची हैं। ताकि त्योहार पर उनका चेहरा चांज जैसा नजर आए। यदि आप भी इस मौके पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है, तो पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की कोई जरुरत नहीं, बस घर पर ही कम पैसे में नानी मां का इस देसी उबटन से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
चेहरे के लिए खास है बेसन और दूध का उबटन
लंबे समय से हर भारतीय घरों में  बेसन और दूध का इस्तेमाल स्किनकेयर के लिए किया जाता है। वैसे यह पारंपरिक उबटन, टैनिंग दूर करने के साथ स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे पर निखार आता है।
कैसे तैयार करें बेसन और दूध का उबटन?
इसे बनाना काफी आसान है, अब ज्यादा चीजों की जरुरत नहीं है। सिर्फ कुछ ही चीजों से आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती है।
सामग्री
-2 चम्मच बेसन
-1-2 चम्मच दूध
-चौथाई चम्मच हल्दी
-जरूरत के अनुसार थोड़ा गुलाब जल
-1 चम्मच कॉफी पाउडर
बनाने का तरीका
– सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और कॉफी लें।
– अब इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
– यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है, तो आप इसमें गुलाब जल मिला सकती हैं।
– इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
उबटन को चेहरे पर कैसे लगाएं?
इस उबटन को चेहरे पर सही तरीके लगाना बेहद जरुरी है-
– उबटन चेहरे पर लगाने से पहले फेस को अच्छे से वॉश कर लें।
– अब इस उबटन को चेहरे और गर्दन पर हल्की परत में लगाएं।
– इसको आप करीब 10-15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
– जब उबटन थोड़ा सूख जाए, तो चेहरे पर जोर से रगड़ने के स्थान पर हल्के हाथों से पानी की मदद से इसे साफ करें।
– इसके बाद चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *