Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) पर प्रतिबंध के बावजूद यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार से यहां शुरू होगी जिसमें 12 श्रेणियों में 1900 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने बुधवार को टीटीएफआई को निलंबित कर दिया था। इस कारण उठे विवाद के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।इस निलंबन के कारणों में समय पर चुनाव न करा पाना भी शामिल है। टीटीएफआई ने ओलंपिक चार्टर के तहत अपनी स्वायत्तता पर जोर दिया है। इसके साथ ही उसने मंत्रालय से अपने आदेश को स्थगित रखने और मामले पर नए सिरे से विचार करने का आग्रह किया है।इसे भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway पर High Court ने केंद्र और राज्य से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगाटीटीएफआई ने बताया कि अगले आठ दिनों में ग्रुप चरण से लेकर नॉकआउट तक लगभग 4200 मैच खेले जाएंगे। अंडर-11 और अंडर-13 लड़कों और लड़कियों के ग्रुप मैचों का पहला सेट शनिवार से शुरू होगा। सीनियर वर्ग में, हरमीत देसाई को छोड़कर, सभी शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) पर प्रतिबंध के बावजूद यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार से यहां शुरू होगी जिसमें 12 श्रेणियों में 1900 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने बुधवार को टीटीएफआई को निलंबित कर दिया था। इस कारण उठे विवाद के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस निलंबन के कारणों में समय पर चुनाव न करा पाना भी शामिल है। टीटीएफआई ने ओलंपिक चार्टर के तहत अपनी स्वायत्तता पर जोर दिया है। इसके साथ ही उसने मंत्रालय से अपने आदेश को स्थगित रखने और मामले पर नए सिरे से विचार करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway पर High Court ने केंद्र और राज्य से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगा

टीटीएफआई ने बताया कि अगले आठ दिनों में ग्रुप चरण से लेकर नॉकआउट तक लगभग 4200 मैच खेले जाएंगे। अंडर-11 और अंडर-13 लड़कों और लड़कियों के ग्रुप मैचों का पहला सेट शनिवार से शुरू होगा। सीनियर वर्ग में, हरमीत देसाई को छोड़कर, सभी शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *