आजादी के दिन भूमिहीनों को मिला घर का हक:शिवहर में MLC रेखा कुमारी ने बांटे बासगीत पर्चे,कहा-‘घर उपलब्ध कराना प्राथमिकता’

आजादी के दिन भूमिहीनों को मिला घर का हक:शिवहर में MLC रेखा कुमारी ने बांटे बासगीत पर्चे,कहा-‘घर उपलब्ध कराना प्राथमिकता’

शिवहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई भूमिहीन परिवारों को अपने आशियाने का अधिकार मिला। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ‘अभियान बसेरा’ के तहत शनिवार को शिवहर प्रखंड कार्यालय सभागार में सरकारी भूमि के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र और बासगीत पर्चे वितरित किए गए। एमएलसी रेखा कुमारी ने लाभुकों के बीच इन पर्चों और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। यह पहल उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण रही जो वर्षों से अपने घर की जमीन की उम्मीद कर रहे थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… लाभुकों से आवंटित भूमि पर घर बनाने का आग्रह पिपराही प्रखंड के मोहनपुर वार्ड नंबर-5 निवासी अनीता देवी, सत्तू पासवान, गीता देवी, काजल देवी, शकुंतला देवी और आशा देवी सहित अन्य को बासगीत पर्चा दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिवहर अंचल के महुअरिया की मीना देवी, इंदु देवी, बिंदु देवी, कविता कुमारी, पूजा कुमारी समेत विभिन्न अंचलों के कई भूमिहीन परिवारों को भी पर्चे उपलब्ध कराए गए। एमएलसी रेखा कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि भूमिहीन परिवारों को अपना घर और सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से आवंटित भूमि पर घर बनाने और परिवार के साथ जीवन बिताने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में शिवहर बीडीओ विशाल आनंद, शिवहर सीओ अनामिका कुमारी, पिपराही सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, तरियानी सीओ रोहन रंजन और डुमरी कटसरी सीओ डॉली कुमारी सहित कई विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे और समाजसेवी रंजन कुमार समेत अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। शिवहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई भूमिहीन परिवारों को अपने आशियाने का अधिकार मिला। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ‘अभियान बसेरा’ के तहत शनिवार को शिवहर प्रखंड कार्यालय सभागार में सरकारी भूमि के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र और बासगीत पर्चे वितरित किए गए। एमएलसी रेखा कुमारी ने लाभुकों के बीच इन पर्चों और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। यह पहल उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण रही जो वर्षों से अपने घर की जमीन की उम्मीद कर रहे थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… लाभुकों से आवंटित भूमि पर घर बनाने का आग्रह पिपराही प्रखंड के मोहनपुर वार्ड नंबर-5 निवासी अनीता देवी, सत्तू पासवान, गीता देवी, काजल देवी, शकुंतला देवी और आशा देवी सहित अन्य को बासगीत पर्चा दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिवहर अंचल के महुअरिया की मीना देवी, इंदु देवी, बिंदु देवी, कविता कुमारी, पूजा कुमारी समेत विभिन्न अंचलों के कई भूमिहीन परिवारों को भी पर्चे उपलब्ध कराए गए। एमएलसी रेखा कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि भूमिहीन परिवारों को अपना घर और सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से आवंटित भूमि पर घर बनाने और परिवार के साथ जीवन बिताने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में शिवहर बीडीओ विशाल आनंद, शिवहर सीओ अनामिका कुमारी, पिपराही सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, तरियानी सीओ रोहन रंजन और डुमरी कटसरी सीओ डॉली कुमारी सहित कई विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे और समाजसेवी रंजन कुमार समेत अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *