औरंगाबाद- 2.48 लाख के नकली नोट के साथ 2 अरेस्ट:चेकिंग के दौरान बाइक सवार को पकड़ा, निशानदेही पर दूसरा गिरफ्तार; 500-500 के 497 नोट बरामद

औरंगाबाद- 2.48 लाख के नकली नोट के साथ 2 अरेस्ट:चेकिंग के दौरान बाइक सवार को पकड़ा, निशानदेही पर दूसरा गिरफ्तार; 500-500 के 497 नोट बरामद

औरंगाबाद के मदनपुर थाना की पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2.48 लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 500-500 रुपए के कुल 497 जाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एसडीपीओ टू आदित्य कुमार ने मदनपुर स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। आदित्य कुमार ने बताया कि एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को जाली नोट परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाना पुलिस द्वारा थाना मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान गया की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस जांच देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबू बांध निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमिया गांव निवासी विजय यादव तो गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने सुरेंद्र कुमार से पूछताछ की तो उसने जाली नोटों के कारोबार में शामिल एक विजय यादव के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मिठाइयां मोड़ के पास से दूसरे आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी 500-500 रुपए के कुल 200 जाली नोट बरामद किए गए। बरामद नकली नोटों की कीमत एक लाख रुपए है। इस प्रकार दोनों आरोपियों के पास से कुल 497 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपए है। गिरफ्तार विजय यादव की उम्र 45 साल है। वो गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या 317/26, दिनांक 15 अगस्त 2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस जाली नोटों की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें औरंगाबाद समेत किन-किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। इसके माध्यम से जाली नोटों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जाली नोटों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। कार्रवाई को जाली नोटों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। औरंगाबाद के मदनपुर थाना की पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2.48 लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 500-500 रुपए के कुल 497 जाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एसडीपीओ टू आदित्य कुमार ने मदनपुर स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। आदित्य कुमार ने बताया कि एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को जाली नोट परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाना पुलिस द्वारा थाना मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान गया की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस जांच देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबू बांध निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमिया गांव निवासी विजय यादव तो गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने सुरेंद्र कुमार से पूछताछ की तो उसने जाली नोटों के कारोबार में शामिल एक विजय यादव के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मिठाइयां मोड़ के पास से दूसरे आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी 500-500 रुपए के कुल 200 जाली नोट बरामद किए गए। बरामद नकली नोटों की कीमत एक लाख रुपए है। इस प्रकार दोनों आरोपियों के पास से कुल 497 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपए है। गिरफ्तार विजय यादव की उम्र 45 साल है। वो गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या 317/26, दिनांक 15 अगस्त 2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस जाली नोटों की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें औरंगाबाद समेत किन-किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। इसके माध्यम से जाली नोटों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जाली नोटों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। कार्रवाई को जाली नोटों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *