Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का विकराल रूप, अब तक 38 लोगों की मौत

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का विकराल रूप, अब तक 38 लोगों की मौत

फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया में भूकंप का विकराल रूप देखने को मिला है। शनिवार सुबह जब लोग नींद में थे, तब इंडोनेशिया के फ्लोर्स द्वीप के पास जोरदार भूकंप आया।

झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें गिरने लगीं और लोग सड़कों पर भागने लगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, इससे अब तक कम से कम 38 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई जगहों पर बचाव दल अभी पहुंचे तक नहीं हैं।

नागेकेओ जिले में सबसे ज्यादा मुश्किल

भूकंप का केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। यह जगह नागेकेओ रेजेंसी के सबसे नजदीक है। वहां संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। बचाव टीमें अभी तक उस इलाके में पहुंच नहीं पाई हैं।

स्थानीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि कई इमारतें जमींदोज हो गईं। शहरों और गांवों में बिजली कट गई जिससे खबरें आने में देरी हो रही है और राहत काम भी प्रभावित हो रहा है।

कब आया भूकंप?

भूकंप सुबह 5:58 बजे (स्थानीय समय) यह भूकंप आया। इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई और गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी। आधे घंटे के अंदर तीन और झटके आए जिनकी तीव्रता 5.9, 5.6 और 6.1 थी। इसको लेकर लोगों में दहशत फैल गई।

सुनामी का खतरा भी मंडराया

इस बीच, मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को समुद्र किनारे और नदी किनारे से दूर ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। हालांकि, बाद में यह चेतावनी हटा ली गई, लेकिन लोग अभी भी डर के साए में हैं।

नागेकेओ में करीब दो हजार लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। कई घर, गोदाम और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत कार्य जारी है लेकिन आउटेज और सड़कों की हालत के कारण जानकारी जुटाना आसान नहीं हो पा रहा।

इंडोनेशिया में भूकंप आम बात

इंडोनेशिया में भूकंप आना आम बात है लेकिन इतनी तीव्रता वाला झटका हमेशा भारी नुकसान पहुंचाता है। स्थानीय प्रशासन पूरे जोर से राहत और बचाव में जुटा है। लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। इससे पहले फिलीपींस में जोरदार भूकंप ने कई लोगों की जान ले ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *