Hair Oiling: हेयर वॉश से पहले ऐसे करें बालों में ऑयलिंग, जानें तेल लगाने से लेकर मसाज करने का तरीका

Hair Oiling: हेयर वॉश से पहले ऐसे करें बालों में ऑयलिंग, जानें तेल लगाने से लेकर मसाज करने का तरीका

Hair Oiling Tips: बालों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ तेल लगाना ही काफी नहीं है। सही तरीके से मसाज करना भी जरूरी है। इससे स्कैल्प को रिलैक्सिंग इफेक्ट मिलता है और बालों की जड़ों तक तेल अच्छी तरह पहुंचता है। आइए जानते हैं, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बालों में तेल लगाने के तरीके से स्टेप बाय स्टेप कि हेयर ऑयलिंग कैसे करनी चाहिए।

सबसे पहले बालों की जड़ों में तेल लगाएं

तेल लगाने से पहले बालों को सुलझा लें। इसके बाद कॉटन या उंगली की मदद से थोड़ा-थोड़ा तेल बालों की जड़ों में लगाएं। कोशिश करें कि तेल सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाने के बजाय स्कैल्प तक भी अच्छी तरह पहुंचे।

जिग-जैग तरीके से मसाज करें

तेल लगाने के बाद दो उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से जिग-जैग मोशन में मसाज करें। उंगलियों को धीरे-धीरे आगे-पीछे और साइड में चलाएं। मसाज करते समय ज्यादा प्रेशर न डालें।

बालों के छोटे-छोटे सेक्शन को हल्का खींचें

अब बालों के छोटे-छोटे सेक्शन लें और उन्हें बहुत हल्के हाथों से ऊपर की तरफ खींचें। ध्यान रखें कि बालों को जोर से न खींचें। यह स्टेप धीरे-धीरे करें, ताकि बालों पर ज्यादा खिंचाव न पड़े।

फोरहेड पर मसाज करें

इसके बाद फोरहेड के पास हेयरलाइन और उसके आसपास उंगलियों से हल्की मसाज करें। उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए धीरे से मसाज करें।

कानों के पास मसाज करें

अब दोनों कानों के पास उंगलियों से हल्की मसाज करें। इस जगह पर कुछ देर आराम से मसाज करने से सिर और चेहरे के आसपास का तनाव कम महसूस हो सकता है। कान के दोनों साइड बराबर तरीके से मसाज करें।

सिर के पीछे मसाज करें

इसके बाद सिर के पीछे वाले हिस्से पर उंगलियों से मसाज करें। गर्दन के ऊपर से लेकर सिर के पीछे तक धीरे-धीरे उंगलियां चलाएं।

तारु पर मसाज करें

अब कान के ऊपर वाले हिस्से से उंगलियों को फोरहेड के पीछे वाले हिस्से यानी सिर का ‘तारु’ पर मसाज करें। उंगलियों की मूवमेंट हल्की और आरामदायक रखें।

चंपी करें

अब दोनों हाथों की मदद से सिर की हल्की चंपी करें। उंगलियों को स्कैल्प पर रखते हुए धीरे-धीरे अलग-अलग हिस्सों में मसाज करें। इस दौरान बालों को जोर से रगड़ने या खींचने की जरूरत नहीं है।

बालों को दोनों तरफ से हल्का खींचें

बालों को एक साथ पकड़कर दोनों साइड से हल्के हाथों से खींचें। यह स्टेप बहुत आराम से करें। अगर बाल ज्यादा टूट रहे हों या खिंचाव महसूस हो, तो इसे करने से बचें।

कंधों पर मसाज करें

सिर की मसाज के बाद कंधों पर भी हल्की मसाज करें। कंधों के ऊपर उंगलियों या हथेली से धीरे-धीरे दबाव देते हुए मसाज करें। इससे गर्दन और कंधों के आसपास जमा तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

कंधे के नीचे प्रेशर पॉइंट पर हल्का दबाव दें

आखिर में कंधे के नीचे वाले हिस्से पर हाथ से हल्का प्रेशर दें। दोनों साइड कुछ सेकंड के लिए आराम से दबाएं और फिर हाथ हटा लें।

इन बातों का रखें ध्यान

बालों में तेल लगाते समय मसाज हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए। नाखूनों से स्कैल्प को रगड़ने, बालों को जोर से खींचने या बहुत ज्यादा प्रेशर देने से बचें। अगर स्कैल्प पर दर्द, जलन या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो मसाज रोक दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *