SL vs IND 1st Test Day 1: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन के दोनों सेशन भारत के नाम रहे हैं। भारतीय टीम ने 53 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 197 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं।
SL vs IND 1st Test Day 1 Highlights: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC) के तहत भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज 15 अगस्त को हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर काफी मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन के पहले दो सेशन टीम इंडिया के नाम रहे हैं। उसने 53 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। चाय काल तक केएल राहुल 162 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के मदद से 77 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो देवदत्त पडिक्कल 122 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को मिली शानदार शुरुआत
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया उनके इस फैसले को भारतीय सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सही साबित किया। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 66 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी हुई। इस तरह 47 के स्कोर पर भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। जबकि इस रन आउट में उनकी कोई गलती भी नहीं थी, बल्कि गलती तो श्रीलंकाई गेंदबाज केशर नुवांथा की थी।
श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं दिखाई खेल भावना
दरअसल, जैसे ही केएल राहुल ने गेंदबाज नुवांथा की ओर शॉट खेला, तो वह गेंद पकड़ने के लिए नीचे गिर गए और यशस्वी जायसवाल भी उनसे टकराकर वहीं गिर गए। इसी बीच कंफ्यूजन में राहुल भी नॉन स्ट्राइक एंड पर आ गए। हालांकि विकेटकीपर डिकवेला ने हाथ में गेंद आते ही अपने कप्तान धनंजय डी सिल्वा की ओर देखा और फिर बेल्स उड़ा दिए। जबकि उम्मीद थी कि श्रीलंकाई कप्तान खेल भावना का परिचय देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका।
केएल राहुल हुए रिटायर्ड हर्ट
चाय काल के बाद केएल राहुल नाबाद 73 रन पर थे, लेकिन पैर में खिचाव के चलते वह आगे नहीं खेल सके और रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। अब 84 रन बनाकर खेल रहे देवदत्त पडिक्कल साथ देने खुद मैदान पर आए हैं।
Sports – Patrika | CMS



𝟏𝐬𝐭 𝐓𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐯𝐬 𝐒𝐫𝐢 𝐋𝐚𝐧𝐤𝐚
𝐃𝐀𝐘 𝟏 | 𝐓𝐄𝐀 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊
: 1⃣9⃣7⃣-1⃣ (53)
(@Crick97924Lover) 



: SonyLiv