लखीसराय में श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए चलंत बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन भी किया और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। बाइक एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ के मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीसराय पहुंच रहे
प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीसराय पहुंच रहे हैं। साथ ही, लखीसराय जिले से होकर बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चिकित्सकीय परेशानी न हो, इसे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। पहले से ही चलंत एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की व्यवस्था है, जिसमें अब बाइक एंबुलेंस सेवा को भी शामिल किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तेजी से पहुंचाई जा सकेगी
मंत्री ने जोर देकर कहा कि बाइक एंबुलेंस के माध्यम से भीड़भाड़ वाले और संकरे रास्तों में जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक स्वास्थ्यकर्मी और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। प्रशासन की इस पहल से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। लखीसराय में श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए चलंत बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन भी किया और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। बाइक एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ के मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीसराय पहुंच रहे
प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीसराय पहुंच रहे हैं। साथ ही, लखीसराय जिले से होकर बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चिकित्सकीय परेशानी न हो, इसे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। पहले से ही चलंत एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की व्यवस्था है, जिसमें अब बाइक एंबुलेंस सेवा को भी शामिल किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तेजी से पहुंचाई जा सकेगी
मंत्री ने जोर देकर कहा कि बाइक एंबुलेंस के माध्यम से भीड़भाड़ वाले और संकरे रास्तों में जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक स्वास्थ्यकर्मी और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। प्रशासन की इस पहल से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है।