‘आप मुझे पसीना दो, मैं वर्दी दूंगा’:असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित छात्र का सम्मान, फिजिकल एकेडमी में अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

‘आप मुझे पसीना दो, मैं वर्दी दूंगा’:असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित छात्र का सम्मान, फिजिकल एकेडमी में अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

नालंदा के दीपनगर स्थित एसबी फिजिकल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान से शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर मंसूर नगर निवासी असिस्टेंट कमांडेंट के उच्च पद पर चयनित हुए एक होनहार छात्र ऋषिकांत कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनीष कान्त, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार और अभिषेक राज शामिल हुए। जिन्होंने सफल छात्र को बधाई दी और अन्य युवाओं का हौसला बढ़ाया। ‘आप मुझे पसीना दो, मैं आपको वर्दी दूंगा’ एकेडमी के निदेशक और एक्स-आर्मी संजीव कुमार ने बताया कि चयनित छात्र ने मात्र एक सप्ताह की कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग में यह मुकाम हासिल किया है। यह उसकी लगन और संस्थान की मेहनत का साझा नतीजा है। इस एकेडमी का मूल ध्येय ‘आप मुझे पसीना दो, मैं आपको वर्दी दूंगा’ है। भारतीय सेना में सेवा के दौरान उन्हें जो कड़ा प्रशिक्षण मिला था, उसी तर्ज पर वे यहां युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि वे अपने लक्ष्य को आसानी से भेद सके। ‘अनुशासन और सही मार्गदर्शन से मिलेगी सफलता’ नालंदा के डीपीआरओ अजय कुमार ने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान में बतौर अतिथि आना गर्व का विषय है, जो युवाओं को अनुशासित और शारीरिक रूप से मजबूत कर देश सेवा के लिए तैयार कर रहा है। यहां से निकले युवा आगे चलकर सेना और प्रशासनिक सेवा में अहम स्तंभ बन रहे हैं, जो समाज और देशहित के लिए एक बड़ा योगदान है। अतिथियों ने मौजूद छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही दिशा, अनुशासन और मोटिवेशन का महत्व विस्तार से समझाया। नालंदा के दीपनगर स्थित एसबी फिजिकल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान से शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर मंसूर नगर निवासी असिस्टेंट कमांडेंट के उच्च पद पर चयनित हुए एक होनहार छात्र ऋषिकांत कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनीष कान्त, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार और अभिषेक राज शामिल हुए। जिन्होंने सफल छात्र को बधाई दी और अन्य युवाओं का हौसला बढ़ाया। ‘आप मुझे पसीना दो, मैं आपको वर्दी दूंगा’ एकेडमी के निदेशक और एक्स-आर्मी संजीव कुमार ने बताया कि चयनित छात्र ने मात्र एक सप्ताह की कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग में यह मुकाम हासिल किया है। यह उसकी लगन और संस्थान की मेहनत का साझा नतीजा है। इस एकेडमी का मूल ध्येय ‘आप मुझे पसीना दो, मैं आपको वर्दी दूंगा’ है। भारतीय सेना में सेवा के दौरान उन्हें जो कड़ा प्रशिक्षण मिला था, उसी तर्ज पर वे यहां युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि वे अपने लक्ष्य को आसानी से भेद सके। ‘अनुशासन और सही मार्गदर्शन से मिलेगी सफलता’ नालंदा के डीपीआरओ अजय कुमार ने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान में बतौर अतिथि आना गर्व का विषय है, जो युवाओं को अनुशासित और शारीरिक रूप से मजबूत कर देश सेवा के लिए तैयार कर रहा है। यहां से निकले युवा आगे चलकर सेना और प्रशासनिक सेवा में अहम स्तंभ बन रहे हैं, जो समाज और देशहित के लिए एक बड़ा योगदान है। अतिथियों ने मौजूद छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही दिशा, अनुशासन और मोटिवेशन का महत्व विस्तार से समझाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *