मोतिहारी में नगर आयुक्त का अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे से हटाए गए अवैध ठेले, जाम से मिलेगी राहत

मोतिहारी में नगर आयुक्त का अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे से हटाए गए अवैध ठेले, जाम से मिलेगी राहत

मोतिहारी शहर में यातायात जाम की बढ़ती समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं। सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेले और फुटपाथी दुकानों के कारण प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त आशीष कुमार ने स्वयं सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हाल ही में मोतीझील क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से एक फुटपाथी दुकानदार की मौत हो गई थी। इस घटना के बावजूद सड़क किनारे अवैध रूप से ठेले लगाए जा रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था लगातार बाधित हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। ठेला लगाने वालों में अफरा-तफरी नगर आयुक्त के सड़क पर पहुंचते ही अवैध रूप से ठेला लगाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई ठेला संचालक अपने ठेले लेकर मौके से भागने लगे। वहीं, मौके पर पकड़े गए ठेला संचालकों का चालान काटा गया। इस अभियान के तहत मीना बाजार, मोतीझील पुल से लेकर अस्पताल चौक तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि शहर को जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान या ठेला लगाकर यातायात बाधित करेगा, उसके विरुद्ध जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मोतिहारी शहर में यातायात जाम की बढ़ती समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं। सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेले और फुटपाथी दुकानों के कारण प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त आशीष कुमार ने स्वयं सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हाल ही में मोतीझील क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से एक फुटपाथी दुकानदार की मौत हो गई थी। इस घटना के बावजूद सड़क किनारे अवैध रूप से ठेले लगाए जा रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था लगातार बाधित हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। ठेला लगाने वालों में अफरा-तफरी नगर आयुक्त के सड़क पर पहुंचते ही अवैध रूप से ठेला लगाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई ठेला संचालक अपने ठेले लेकर मौके से भागने लगे। वहीं, मौके पर पकड़े गए ठेला संचालकों का चालान काटा गया। इस अभियान के तहत मीना बाजार, मोतीझील पुल से लेकर अस्पताल चौक तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि शहर को जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान या ठेला लगाकर यातायात बाधित करेगा, उसके विरुद्ध जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *