हरियाणवी युवक को ऋषिकेश में नंगा कर पीटा, VIDEO:पैंट उतार सड़क पर घसीटा; पीड़ित बोला- फोन चोरी हो गया था, छोटे समझ हाथ नहीं उठाया

हरियाणवी युवक को ऋषिकेश में नंगा कर पीटा, VIDEO:पैंट उतार सड़क पर घसीटा; पीड़ित बोला- फोन चोरी हो गया था, छोटे समझ हाथ नहीं उठाया

ऋषिकेश में एक हरियाणवी युवक को नंगा कर पीटा गया। रेलवे स्टेशन रोड पर चार-पांच युवकों ने घेरकर उसकी पैंट उतार दी। इसके बाद सड़क पर घसीटते हुए जमकर लात-घूसें मारे। इस दौरान आरोपी उसे जमकर गालियां देते नजर आए। वहीं, हरियाणवी युवक बचने के लिए उनके हाथ पकड़ने लगा। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवक बाल पकड़कर उसे घीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे से छोड़ छोड़ की आवाज भी आती रही। वहीं, घटना के बाद युवक भी सामने आया। एक वीडियो में उसने कहा, मेरा मोबाइल चोरी हो गया था। डॉयल-112 को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी। छोटे समझकर उन्हें नहीं पीटा। युवक ने खुद को सिंगर पंकज जोंटी बताया। हालांकि, वीडियो और घटना से जुड़े दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मोबाइल चोरी को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, युवक हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी को लेकर उसकी कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में युवक हमलावरों से बचकर भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। युवक बोला- मेरा फोन चोरी हो गया था, सिर के पीछे मारा वीडियो में युवक ने अपना नाम पंकज बताते हुए घटना को लेकर अपनी बात रखी। उसने कहा कि उसका फोन चोरी हो गया था और उसने 108 पर कॉल की थी। युवक ने सिर के पीछे चोट लगने की बात भी कही। मेरा नाम पंकज है। मेरा फोन चोरी हो गया था। मैंने 108 पर कॉल करी थी। मेरे सिर के पीछे मारा है। देख, मैं एक इंसान तो हूं भाई। मैंने क्या इतना गलत करा? मेरा फोन चोरी हो गया। मैंने क्या किया? युवक वीडियो में बार-बार अपने फोन चोरी होने और उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कहता नजर आ रहा है। तीन महीने पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना ऋषिकेश में करीब तीन महीने पहले भी हरियाणा से आए दो पर्यटकों के साथ मारपीट और उन्हें नंगा कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि दोनों युवक कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। लड़की की शिकायत के बाद आसपास मौजूद लोग भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने सड़क पर कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद युवकों को कार से बाहर निकालकर पीटा गया। आरोप है कि भीड़ ने उनके कपड़े उतार दिए और एक युवक को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाते हुए पीटा। घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। एक महीने पहले कुत्ते का पट्टा पहनाकर पीटा हरिद्वार में एक महीने पहले हरियाणा के एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। युवक एक लड़की से मिलने पहुंचा था। आरोप है कि युवक के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। खंभे से बांधकर पीटने का आरोप बताया गया कि युवक और लड़की काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। आरोप है कि लड़की से मिलने पहुंचे युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और युवक के साथ मारपीट की गई। —————– ये खबर भी पढ़ें : ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड: एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा कर पीटने के मामले में अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट उत्तराखंड ट्रेंड हो रहा है। हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो शेयर कर इस ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *