भागलपुर- प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने फहराया तिरंगा:सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- विकास के क्षेत्र में जिला लगातार आगे बढ़ रहा है

भागलपुर- प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने फहराया तिरंगा:सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- विकास के क्षेत्र में जिला लगातार आगे बढ़ रहा है

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। समारोह में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, आईजी विवेक कुमार, एसएसपी प्रमोद यादव समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सरकार की उपलबधियां गिनाई प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र-बिहार सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं और जिले में हो रहे कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भागलपुर लगातार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल प्रभारी मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। इस बार नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पहली बार शिवभक्तों के ठहरने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई। बांका और मुंगेर जिले में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी बनाई गई, ताकि कांवड़ियों को ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व विधायक ने फहराया तिरंगा मुख्य समारोह के अलावा शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान गाया। अजीत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की। बच्चों ने दिया खास संदेश वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भागलपुर में नन्हें स्केटर्स ने भी देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्केटिंग के बच्चों ने सैंडिस कंपाउंड से घंटाघर तक तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए बच्चे जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोग भी उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे जमा हो गए। बच्चे लगातार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों की इस अनोखी तिरंगा रैली ने शहर में देशभक्ति का माहौल और मजबूत कर दिया। बच्चों ने अपने अंदाज में लोगों को देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। समारोह में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, आईजी विवेक कुमार, एसएसपी प्रमोद यादव समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सरकार की उपलबधियां गिनाई प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र-बिहार सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं और जिले में हो रहे कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भागलपुर लगातार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल प्रभारी मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। इस बार नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पहली बार शिवभक्तों के ठहरने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई। बांका और मुंगेर जिले में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी बनाई गई, ताकि कांवड़ियों को ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व विधायक ने फहराया तिरंगा मुख्य समारोह के अलावा शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान गाया। अजीत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की। बच्चों ने दिया खास संदेश वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भागलपुर में नन्हें स्केटर्स ने भी देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्केटिंग के बच्चों ने सैंडिस कंपाउंड से घंटाघर तक तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए बच्चे जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोग भी उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे जमा हो गए। बच्चे लगातार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों की इस अनोखी तिरंगा रैली ने शहर में देशभक्ति का माहौल और मजबूत कर दिया। बच्चों ने अपने अंदाज में लोगों को देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *