मेयर ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा:स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर राष्ट्र की एकता और विकास के लिए समर्पण का लिया संकल्प

मेयर ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा:स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर राष्ट्र की एकता और विकास के लिए समर्पण का लिया संकल्प

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। आजादी के इस अमूल्य उपहार को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति एवं समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं ‘जय हिन्द’ के उद्घोष के साथ हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *