गुना में परेड ग्राउंड पर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण:मुख्य अतिथि बोले- गुना के गुलाब को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली; गुना आगे बढ़ता हुआ जिला

गुना में परेड ग्राउंड पर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण:मुख्य अतिथि बोले- गुना के गुलाब को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली; गुना आगे बढ़ता हुआ जिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने परेड की सलामी ली। उनके साथ एसपी हितिका वासल भी मौजूद रहीं। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम वन्दे मातरम के 150 वर्ष और विकसित भारत 2047 रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुई। यह पहली बार है, जब कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। RI पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस बल, जिला पुलिस महिला बल, होमगार्ड, रेड क्रॉस सहित अन्य प्लाटून ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस बार कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। पहले मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करते थे, लेकिन इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल से मुख्यमंत्री के संदेश को लाइव दिखाया गया। मुख्यमंत्री के संदेश के बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिलेवासियों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक संस्थाओं से भरा गुना अपनी एक अलग पहचान रखता है। गुलाब और धनिया की सुगंध से महकती धरती इस जिले की पहचान है। गुना को प्रदेश के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। गुना में गुलाबों का शहर माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त की है। जिले के गुलाबों को स्कॉच अवॉर्ड मिला है। जिले में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर पॉलीहाउस स्थापित हैं। आने वाले समय में इसे 500 एकड़ तक ले जाना है। कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने संयुक्त कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। SP ऑफिस में SP ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना में गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों सहित जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। तस्वीरों में देखिए स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *