मोतिहारी में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया फ्लैग होस्ट:परेड की ली सलामी, पहली बार मुख्य मंच से गूंजा वंदे मातरम्; बोले-शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार का जोर

मोतिहारी में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया फ्लैग होस्ट:परेड की ली सलामी, पहली बार मुख्य मंच से गूंजा वंदे मातरम्; बोले-शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार का जोर

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मंत्री के समारोह स्थल पर पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के साथ ही गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं और आम लोग मौजूद रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का जोर अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने बिहार सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आने वाले समय में शुरू की जाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देना है। पहली बार मुख्य मंच से गूंजा ‘वंदे मातरम्’ इस वर्ष के समारोह का सबसे खास आकर्षण गांधी मैदान के मुख्य मंच से हुआ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन एवं वादन रहा। पहली बार आयोजित इस प्रस्तुति से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। सामूहिक गायन के दौरान समारोह स्थल पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बिहार पुलिस के जवानों, स्काउट-गाइड और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। अनुशासित कदमताल करते हुए जवानों और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड में शामिल टुकड़ियों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की। पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में भी समारोह आयोजित किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित किया और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी एवं समर्पण के साथ काम करने का संदेश दिया। थानों और सरकारी कार्यालयों में भी फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में भी धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार, गोविंदगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी, पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार, फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया। स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में भी हुआ आयोजन पिपरा एपीएचसी में डॉ. अलीमा कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं पॉल स्टार पब्लिक स्कूल में निदेशक विनय कुमार ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे जिले में सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी प्रतिष्ठानों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा, राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के बीच पूरे मोतिहारी में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का माहौल बना रहा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मंत्री के समारोह स्थल पर पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के साथ ही गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं और आम लोग मौजूद रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का जोर अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने बिहार सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आने वाले समय में शुरू की जाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देना है। पहली बार मुख्य मंच से गूंजा ‘वंदे मातरम्’ इस वर्ष के समारोह का सबसे खास आकर्षण गांधी मैदान के मुख्य मंच से हुआ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन एवं वादन रहा। पहली बार आयोजित इस प्रस्तुति से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। सामूहिक गायन के दौरान समारोह स्थल पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बिहार पुलिस के जवानों, स्काउट-गाइड और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। अनुशासित कदमताल करते हुए जवानों और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड में शामिल टुकड़ियों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की। पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में भी समारोह आयोजित किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित किया और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी एवं समर्पण के साथ काम करने का संदेश दिया। थानों और सरकारी कार्यालयों में भी फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में भी धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार, गोविंदगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी, पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार, फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया। स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में भी हुआ आयोजन पिपरा एपीएचसी में डॉ. अलीमा कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं पॉल स्टार पब्लिक स्कूल में निदेशक विनय कुमार ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे जिले में सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी प्रतिष्ठानों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा, राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के बीच पूरे मोतिहारी में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *