पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा। पत्नी ने बदमाश को देखा, भिड़ गईं बदमाश को दीपक की पत्नी ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने बदमाश का विरोध करते हुए उससे भिड़ गईं। देखते ही देखते दीपक और उनकी पत्नी बदमाश से संघर्ष करने लगे। करीब 30 मिनट तक बदमाश और दंपती के बीच हाथापाई होती रही। संघर्ष के दौरान बदमाश की कमीज तक फट गई। इसी बीच बदमाश ने गोली चला दी, जो दीपक के पेट में लगी। गोली लगने के बाद भी दंपती ने बदमाश का मुकाबला किया। आखिरकार बदमाश अपनी पिस्टल छोड़कर मौके से भाग निकला। बाइक से आए थे दो बदमाश पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाइक से आए थे। एक बदमाश गली में बाइक लेकर इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरा पिस्टल लेकर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। SDPO सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा। पत्नी ने बदमाश को देखा, भिड़ गईं बदमाश को दीपक की पत्नी ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने बदमाश का विरोध करते हुए उससे भिड़ गईं। देखते ही देखते दीपक और उनकी पत्नी बदमाश से संघर्ष करने लगे। करीब 30 मिनट तक बदमाश और दंपती के बीच हाथापाई होती रही। संघर्ष के दौरान बदमाश की कमीज तक फट गई। इसी बीच बदमाश ने गोली चला दी, जो दीपक के पेट में लगी। गोली लगने के बाद भी दंपती ने बदमाश का मुकाबला किया। आखिरकार बदमाश अपनी पिस्टल छोड़कर मौके से भाग निकला। बाइक से आए थे दो बदमाश पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाइक से आए थे। एक बदमाश गली में बाइक लेकर इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरा पिस्टल लेकर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। SDPO सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


