CBI ने Jaipur और Bikaner में NWR के 5 अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

CBI ने Jaipur और Bikaner में NWR के 5 अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में राजस्थान के जयपुर और बीकानेर से उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है और उनसे दो लाख रुपये बरामद किए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को की गईं।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि एनडब्ल्यूआर, जयपुर में कार्यालय अधीक्षक भ्रष्टाचार में शामिल था और नवी मुंबई की एक कंपनी के कार्य के बिल का काम आगे बढ़ाने और पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था। प्रवक्ता ने कहा, “जाल बिछाकर चलाए गए अभियान के दौरान, एनडब्ल्यूआर, जयपुर के कार्यालय अधीक्षक; एनडब्ल्यूआर, जयपुर के सहायक वित्तीय सलाहकार; एनडब्ल्यूआर, जयपुर के वरिष्ठ सेक्शन अधिकारी; और नवी मुंबई की एक निजी कंपनी के कर्मचारी को 13.08.2026 को गिरफ़्तार किया गया और 1.46 लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की गई।”
एजेंसी ने जयपुर और दिल्ली में इस मामले से जुड़ी तलाशी के दौरान नौ लाख रुपये भी जब्त किए। एक अलग मामले में, एजेंसी ने एनडब्ल्यूआर, बीकानेर के एक सीनियर सेक्शन अधिकारी और लेखा सहायक, तथा कोलकाता की एक निजी कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया कि 1.20 लाख रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *