भागलपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटकी हुई लाश मिली। मायके पक्ष ने पति और ससुर पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोबीबाड़ी की है। मृतका की पहचान बबीता देवी(35) के तौर पर हुई है। दो बच्चे हैं, एक की उम्र 11 और दूसरे की 7 साल है। लालूचक अंगारी निवासी भाई अमित कुमार ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर पति नित्यानंद कुमार और ससुर नरेश दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 10 लाख नकद और 10 कट्ठा जमीन मांगने का आरोप भाई अमित कुमार ने बताया कि बबिता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सिकंदरपुर निवासी नित्यानंद कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरुआती वर्षों में सबकुछ सामान्य था। चार साल पहले बहनोई की टीचर की नौकरी लगी। इसके बाद से लगातार 10 लाख रुपए नकद और 10 कट्ठा जमीन की मांग कर रहेथे। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करते थे। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर और पति ने मिलकर उसे मार डाला। आत्महत्या दिखाने के लिए उसे मारकर फंदे पर लटका डाला। पूरी प्लानिंग करके बहन को मारा गया है। प्रताड़ना का ऑडियो होने का दावा मृतका के भाई ने पुलिस को यह भी बताया है कि बबिता के साथ कथित प्रताड़ना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। जांच के दौरान यह ऑडियो पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। भागलपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटकी हुई लाश मिली। मायके पक्ष ने पति और ससुर पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोबीबाड़ी की है। मृतका की पहचान बबीता देवी(35) के तौर पर हुई है। दो बच्चे हैं, एक की उम्र 11 और दूसरे की 7 साल है। लालूचक अंगारी निवासी भाई अमित कुमार ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर पति नित्यानंद कुमार और ससुर नरेश दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 10 लाख नकद और 10 कट्ठा जमीन मांगने का आरोप भाई अमित कुमार ने बताया कि बबिता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सिकंदरपुर निवासी नित्यानंद कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरुआती वर्षों में सबकुछ सामान्य था। चार साल पहले बहनोई की टीचर की नौकरी लगी। इसके बाद से लगातार 10 लाख रुपए नकद और 10 कट्ठा जमीन की मांग कर रहेथे। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करते थे। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर और पति ने मिलकर उसे मार डाला। आत्महत्या दिखाने के लिए उसे मारकर फंदे पर लटका डाला। पूरी प्लानिंग करके बहन को मारा गया है। प्रताड़ना का ऑडियो होने का दावा मृतका के भाई ने पुलिस को यह भी बताया है कि बबिता के साथ कथित प्रताड़ना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। जांच के दौरान यह ऑडियो पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।


