श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम:52 समाजसेवियों व टॉपर स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मान, जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम:52 समाजसेवियों व टॉपर स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मान, जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

श्रीगंगानगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जाएगा। सुबह 9:05 बजे जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्टूडेंट्स, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे। इस दौरान 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स के साथ-साथ 52 समाजसेवी कार्यकर्ताओं तथा सरकारी सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान से होगी। इसके बाद मार्चपास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों के स्टूडेंट्स अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *