पेयजल समस्या से मिली निजात

पेयजल समस्या से मिली निजात

खबर का असर
सांवतगढ़. पिछले एक माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिल गई है। पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को बोरिंग में नई सबमर्सिबल मोटर डालकर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी।
बुधवार को करीब 15 से 20 महिलाएं और मोहल्लेवासी पेयजल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत पहुंचे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए राजस्थान पत्रिका ने 13 अगस्त के अंक में ‘एक माह से पेयजल संकट, महिलाओं ने आक्रोश जताया ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आया और बोरिंग में नई सबमर्सिबल मोटर डालकर ग्रामीणों को वैकल्पिक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई। इससे ग्रामीणों ने फिलहाल राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *