गांधी मैदान में आज शान से लहराएगा तिरंगा, तैयारी पूरी

गांधी मैदान में आज शान से लहराएगा तिरंगा, तैयारी पूरी

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को शहर के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शान से तिरंगा लहराया जाएगा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे । समारोह को लेकर सुरक्षा, मंच, बैठने, ध्वनि व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उपायुक्त आलोक कुमार के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपायुक्त सुबह 7:40 बजे अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे। उपायुक्त सुबह 8:15 बजे आवासीय कार्यालय से वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगे। 8:23 बजे टावर चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 8:26 बजे सुभाष चौक पहुंचकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित सुबह 8:30 बजे एसबीआई मुख्य शाखा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और 8:33 बजे निबंधन कार्यालय के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:35 बजे बिरसा मुंडा की प्रतिमा तथा 8:38 बजे इलाहाबाद बैंक के समीप सिद्धो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 8:40 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे उपायुक्त,मंत्री का करेंगे स्वागत उपायुक्त सुबह 8:40 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का स्वागत करते हुए मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। समारोह में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह के बाद उपायुक्त सुबह 9:45 बजे गांधी मैदान से समाहरणालय के लिए रवाना होंगे। 10:10 बजे समाहरणालय पहुंचकर झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद 10:15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 10:25 बजे जिला परिषद कार्यालय, 10:55 बजे उपायुक्त न्यायालय और 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंच, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को शहर के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शान से तिरंगा लहराया जाएगा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे । समारोह को लेकर सुरक्षा, मंच, बैठने, ध्वनि व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उपायुक्त आलोक कुमार के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपायुक्त सुबह 7:40 बजे अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे। उपायुक्त सुबह 8:15 बजे आवासीय कार्यालय से वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगे। 8:23 बजे टावर चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 8:26 बजे सुभाष चौक पहुंचकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित सुबह 8:30 बजे एसबीआई मुख्य शाखा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और 8:33 बजे निबंधन कार्यालय के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:35 बजे बिरसा मुंडा की प्रतिमा तथा 8:38 बजे इलाहाबाद बैंक के समीप सिद्धो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 8:40 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे उपायुक्त,मंत्री का करेंगे स्वागत उपायुक्त सुबह 8:40 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का स्वागत करते हुए मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। समारोह में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह के बाद उपायुक्त सुबह 9:45 बजे गांधी मैदान से समाहरणालय के लिए रवाना होंगे। 10:10 बजे समाहरणालय पहुंचकर झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद 10:15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 10:25 बजे जिला परिषद कार्यालय, 10:55 बजे उपायुक्त न्यायालय और 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंच, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *