संभल में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कोट पूर्वी स्थित श्री सनातन पंजाबी मंदिर में भारतीय इतिहास संकलन समिति और पंजाबी महासभा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लाखों लोगों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के 11 प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और शौर्य पत्र देकर सम्मानित किया गया। 11 पंजाबी समाज प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम में परीक्षित कुमार मोंगिया, संतलाल गंभीर, रामराज भाण्डूला, सरदार कुलबीर सिंह, सुभाष मदान, सुभाष मोंगिया, गुलशन चाबा, गुलशन मदान, योगेश मदान और कौशलराज अरोड़ा सहित 11 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इतिहास से सीख लेकर भविष्य बनाने की अपील कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने समाज और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहकर आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। पंजाबी महासभा के प्रदेश मंत्री संतलाल गंभीर ने 1947 के विभाजन को लाखों लोगों की असमय मृत्यु का कारण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी विभीषिका की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज को हमेशा सजग रहना चाहिए। भाजपा कार्यालय पर भी हुआ कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी और उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने सपा पर साधा निशाना भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् के गायन से उन्हें “पेट में दर्द” होता है। उन्होंने कहा कि देश में रहकर भी देश की बात नहीं करने वालों के लिए यह तमाचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में वंदे मातरम् का पूर्ण गायन कराने का भी उल्लेख किया और विभाजन की स्मृतियों को याद रखने की बात कही। कार्यक्रम में अशोक कुमार गर्ग, सत्यवीर सिंह, पंकज सांख्यधर, सौरभ गुप्ता मुखिया, गुलशन चाबा, मीनू रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, चरन सिंह भारती मौजूद रहे।


