Colombia Earthquake: विनाशकारी भूकंप ने अब तक ली 281 लोगों की जान, 379 अभी भी लापता

Colombia Earthquake: विनाशकारी भूकंप ने अब तक ली 281 लोगों की जान, 379 अभी भी लापता

कोलंबिया (Colombia) में 10 अगस्त को आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) की वजह से देश में हाहाकार मच गया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 रही। भूकंप इतना जोर का था कि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 100 से ज़्यादा इमारतें तबाह होकर मलबे में तब्दील हो गईं। हज़ारों घर तबाह हो गए जिससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो गए। भूकंप की वजह से देश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अभी भी मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

भूकंप ने अब तक ली 281 लोगों की जान

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप ने अब तक 281 लोगों की जान ले ली है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार, 10 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 4 मिनट (लोकल समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट) पर यह भूकंप सैन जोसे डेल पालमार (San José del Palmar) से 5 किलोमीटर साउथ में आया। इस भूकंप की गहराई 110 किलोमीटर रही। भूकंप इतना जोर का था कि पडोसी देशों इक्वाडोर (Ecuador), पनामा (Panama) और वेनेज़ुएला (Venezuela) में भी इसका असर महसूस किया गया।

घायलों की संख्या पहुंची 3,971

कोलंबिया में आए इस विनाशकारी भूकंप की वजह से घायल हुए लोगों की संख्या 3,971 पहुंच गई है। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों का नज़दीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। वहीँ जिन लोगों को गंभीर चोट नहीं आई थी, उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

379 लोग अभी भी लापता

भूकंप के बाद अभी भी 379 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। अभी भी इमारतों के मलबे को पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है और कई लोगों के अभी भी इसके नीचे दबे होने की आशंका है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है, जिससे जल्द से जल्द सभी लापता लोगों को ढूंढा जा सके।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *