Gen Z को साधने बिहार पहुंचेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त:बिहार के 400 स्कूल-कॉलेज के छात्रों संग चर्चा करेंगे, ELC 2.0 का पटना से होगा आगाज

Gen Z को साधने बिहार पहुंचेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त:बिहार के 400 स्कूल-कॉलेज के छात्रों संग चर्चा करेंगे, ELC 2.0 का पटना से होगा आगाज

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक उच्चस्तरीय दल 16 और 17 अगस्त को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएगा। इस दौरान बिहार में Electoral Literacy Clubs (ELCs) के नए चरण ELC 2.0 की शुरुआत की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त जेन जी, विद्यार्थियों, शिक्षकों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जमीनी स्तर के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, आसान और सहभागी बनाने को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला निर्वाचन तंत्र के अधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। वे सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली का दौरा करेंगे और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। 2018 में शुरू हुआ था Electoral Literacy Clubs कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2018 में SVEEP कार्यक्रम के तहत Electoral Literacy Clubs (ELCs) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना था। बदलते सूचना एवं संचार माध्यमों और युवाओं के बढ़ते डिजिटल जुड़ाव को देखते हुए अब ELC कार्यक्रम को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इसे ELC 2.0 के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में मौजूद ELCs को वर्षभर सक्रिय, अनुभवात्मक और डिजिटल रूप से सक्षम मंच के रूप में विकसित करना है। बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत बिहार दौरे के दौरान ELC 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। सम्मेलन में ELC 2.0 के लोगो का अनावरण और इसके नए Working Framework का परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही ELC 2.0 की विजन, मिशन, प्रमुख विशेषताओं और कार्य-दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया और ECINET प्लेटफॉर्म से संबंधित प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं को चुनाव प्रक्रिया के साथ डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा जा सके। करीब 500 BLOs से सीधा संवाद करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त 17 अगस्त की सुबह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नालंदा विश्वविद्यालय के सुभाष स्वराज सभागार में लगभग 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ संवाद करेंगे। पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न राज्यों के दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने BLOs के साथ नियमित संवाद किया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नालंदा में होने वाला संवाद BLOs के अनुभव, जमीनी चुनौतियों और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उपायों पर केंद्रित होगा। BLOs मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया के सबसे जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके अनुभवों और व्यावहारिक चुनौतियों को सीधे सुनना निर्वाचन आयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञान भवन में ELC 2.0 और ECINET पर बड़ा सम्मेलन दौरे का एक प्रमुख आकर्षण पटना के ज्ञान भवन में ELC 2.0 एवं ECINET पर एक दिवसीय सम्मेलन होगा। इसमें बिहार के 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य और संस्थान प्रमुख भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभागों के सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। BLO Stakeholder Video और मतदान प्रक्रिया का होगा प्रदर्शन सम्मेलन को केवल भाषण और प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे अनुभवात्मक और सहभागी बनाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान BLO Stakeholder Video, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन यानी Demonstration किया जाएगा। प्रतिभागियों को ECINET के डिजिटल इकोसिस्टम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नए ELC पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों की ELC 2.0 में ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी। निर्वाचन आयोग की उपलब्धियों और नवाचारों की लगेगी प्रदर्शनी सम्मेलन के दौरान निर्वाचन आयोग की विभिन्न पहलों, नवाचारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता जागरूकता से जुड़ी विभिन्न पहलों की जानकारी देना है। 15 लाख विद्यालयों और 25 करोड़ विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने की तैयारी भारत का शैक्षणिक नेटवर्क बेहद व्यापक है। निर्वाचन आयोग के अनुसार देश में लगभग 15 लाख विद्यालय, 25 करोड़ विद्यार्थी, 1 करोड़ शिक्षक, करीब 1,500 विश्वविद्यालय और 70,000 उच्च शिक्षण संस्थान हैं। ELC 2.0 के जरिए इस विशाल शैक्षणिक नेटवर्क का इस्तेमाल युवाओं को लोकतांत्रिक और निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए किया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया की तथ्यात्मक और अनुभवात्मक समझ विकसित करना है। साथ ही उन्हें अपने परिवार, शैक्षणिक संस्थान और समुदाय में निर्वाचन जागरूकता के दूत (Ambassador) के रूप में सशक्त करना है। ELC Registration and Onboarding Portal भी तैयार ELC 2.0 के लिए एक समर्पित ELC Registration and Onboarding Portal विकसित किया गया है। इसके माध्यम से शैक्षणिक संस्थान ELC 2.0 से जुड़ सकेंगे। यह पोर्टल निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ECINET App के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शैक्षणिक संस्थानों को ELC से जोड़ने और निर्वाचन साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों को डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान तक युवाओं को मिलेगी जानकारी ELC 2.0 का फोकस केवल मतदान के दिन वोट डालने तक सीमित नहीं रहेगा। युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया, मतगणना और निर्वाचन आयोग की भूमिका समेत चुनाव प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं को सही और प्रमाणिक निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक मतदाता बनाने के साथ उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी करेंगे दौरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने बिहार दौरे के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली भी जाएंगे। इस दौरान वे जिला निर्वाचन तंत्र के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक उच्चस्तरीय दल 16 और 17 अगस्त को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएगा। इस दौरान बिहार में Electoral Literacy Clubs (ELCs) के नए चरण ELC 2.0 की शुरुआत की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त जेन जी, विद्यार्थियों, शिक्षकों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जमीनी स्तर के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, आसान और सहभागी बनाने को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला निर्वाचन तंत्र के अधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। वे सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली का दौरा करेंगे और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। 2018 में शुरू हुआ था Electoral Literacy Clubs कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2018 में SVEEP कार्यक्रम के तहत Electoral Literacy Clubs (ELCs) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना था। बदलते सूचना एवं संचार माध्यमों और युवाओं के बढ़ते डिजिटल जुड़ाव को देखते हुए अब ELC कार्यक्रम को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इसे ELC 2.0 के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में मौजूद ELCs को वर्षभर सक्रिय, अनुभवात्मक और डिजिटल रूप से सक्षम मंच के रूप में विकसित करना है। बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत बिहार दौरे के दौरान ELC 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। सम्मेलन में ELC 2.0 के लोगो का अनावरण और इसके नए Working Framework का परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही ELC 2.0 की विजन, मिशन, प्रमुख विशेषताओं और कार्य-दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया और ECINET प्लेटफॉर्म से संबंधित प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं को चुनाव प्रक्रिया के साथ डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा जा सके। करीब 500 BLOs से सीधा संवाद करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त 17 अगस्त की सुबह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नालंदा विश्वविद्यालय के सुभाष स्वराज सभागार में लगभग 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ संवाद करेंगे। पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न राज्यों के दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने BLOs के साथ नियमित संवाद किया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नालंदा में होने वाला संवाद BLOs के अनुभव, जमीनी चुनौतियों और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उपायों पर केंद्रित होगा। BLOs मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया के सबसे जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके अनुभवों और व्यावहारिक चुनौतियों को सीधे सुनना निर्वाचन आयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञान भवन में ELC 2.0 और ECINET पर बड़ा सम्मेलन दौरे का एक प्रमुख आकर्षण पटना के ज्ञान भवन में ELC 2.0 एवं ECINET पर एक दिवसीय सम्मेलन होगा। इसमें बिहार के 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य और संस्थान प्रमुख भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभागों के सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। BLO Stakeholder Video और मतदान प्रक्रिया का होगा प्रदर्शन सम्मेलन को केवल भाषण और प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे अनुभवात्मक और सहभागी बनाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान BLO Stakeholder Video, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन यानी Demonstration किया जाएगा। प्रतिभागियों को ECINET के डिजिटल इकोसिस्टम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नए ELC पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों की ELC 2.0 में ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी। निर्वाचन आयोग की उपलब्धियों और नवाचारों की लगेगी प्रदर्शनी सम्मेलन के दौरान निर्वाचन आयोग की विभिन्न पहलों, नवाचारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता जागरूकता से जुड़ी विभिन्न पहलों की जानकारी देना है। 15 लाख विद्यालयों और 25 करोड़ विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने की तैयारी भारत का शैक्षणिक नेटवर्क बेहद व्यापक है। निर्वाचन आयोग के अनुसार देश में लगभग 15 लाख विद्यालय, 25 करोड़ विद्यार्थी, 1 करोड़ शिक्षक, करीब 1,500 विश्वविद्यालय और 70,000 उच्च शिक्षण संस्थान हैं। ELC 2.0 के जरिए इस विशाल शैक्षणिक नेटवर्क का इस्तेमाल युवाओं को लोकतांत्रिक और निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए किया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया की तथ्यात्मक और अनुभवात्मक समझ विकसित करना है। साथ ही उन्हें अपने परिवार, शैक्षणिक संस्थान और समुदाय में निर्वाचन जागरूकता के दूत (Ambassador) के रूप में सशक्त करना है। ELC Registration and Onboarding Portal भी तैयार ELC 2.0 के लिए एक समर्पित ELC Registration and Onboarding Portal विकसित किया गया है। इसके माध्यम से शैक्षणिक संस्थान ELC 2.0 से जुड़ सकेंगे। यह पोर्टल निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ECINET App के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शैक्षणिक संस्थानों को ELC से जोड़ने और निर्वाचन साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों को डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान तक युवाओं को मिलेगी जानकारी ELC 2.0 का फोकस केवल मतदान के दिन वोट डालने तक सीमित नहीं रहेगा। युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया, मतगणना और निर्वाचन आयोग की भूमिका समेत चुनाव प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं को सही और प्रमाणिक निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक मतदाता बनाने के साथ उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी करेंगे दौरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने बिहार दौरे के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली भी जाएंगे। इस दौरान वे जिला निर्वाचन तंत्र के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *