धुरंधर-2 सिंगर जैसमीन के ‘मर जावां’ गाने पर झूमे लखनऊवाले:शंकर महादेवन संग रिंकू का क्रेज, UP T-20 की शुरुआत

धुरंधर-2 सिंगर जैसमीन के ‘मर जावां’ गाने पर झूमे लखनऊवाले:शंकर महादेवन संग रिंकू का क्रेज, UP T-20 की शुरुआत

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम UP T-20 के सीजन-4 का आगाज हो गया। धुरंधर-2 की सिंगर जैसमीन सैंडलस ने जैसे ही ‘जे तैनू यार न मिले ते मर जावां…’ गाया। लखनऊ वाले झूम उठे। शंकर महादेवन ने ‘शिव तांडव स्त्रोतम’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत की। शंकर महादेवन के ‘रोके तुझको आंधियां या जमीन और आसमां, पाएगा जो लक्ष्य है तेरा’ गाने पर फैंस ने चीयर्स किया। इसके बाद अपने दोनों बेटों संग ‘जिंदा है तो प्यार कर, प्याला पूरा भर ले… गाने से दर्शकों में जोशभर दिया। सीएम योगी ने क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। इसके पहले ड्रोन से आसमान में यूपी टी 20 लीग लिखा गया। टीमों के नाम, लोगो और ट्रॉफी बनाई गई। सीएम योगी के साथ BCCIउपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तस्वीर और तिरंगा बनाया गया। लीग का पहला मैच काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स के बीच खेला जा रहा है। रिंकू सिंह मेरठ, जबकि उपेंद्र यादव काशी के कप्तान हैं। 4 तस्वीरें देखिए… यूपी T-20 में खेल रही हैं 6 टीमें यूपी T-20 लीग के चौथे संस्करण में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। इनमें काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, कानपुर सुपरस्टार्स, लखनऊ फाल्कन्स और गोरखपुर लायंस हैं। लीग में फाइनल समेत कुल 34 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। UP T-20 लीग के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *