मकान के बंटवारे को लेकर भाभी की हत्या:देवर ने चाकू से किया हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

मकान के बंटवारे को लेकर भाभी की हत्या:देवर ने चाकू से किया हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

बुलंदशहर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे मकान के बंटवारे को लेकर विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। आरोप है कि देवर ने अपनी 50 साल की भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल होने पर उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के भाईपुरा गांव का है। मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार, आरोपी और बीना के परिवार के बीच पिछले कुछ समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बीना पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में महिला की जीभ भी कट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया मकान के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *