औरंगाबाद- गेट स्कूल से नगर भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा:प्रभारी मंत्री रमा निषाद हुई शामिल, शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

औरंगाबाद- गेट स्कूल से नगर भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा:प्रभारी मंत्री रमा निषाद हुई शामिल, शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय औरंगाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार की मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री औरंगाबाद रमा निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा गेट स्कूल के मैदान से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भवन पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। औरंगाबाद में तिरंगा यात्रा की चार तस्वीरें देखिए शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। यात्रा के नगर भवन पहुंचने के बाद स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नबीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। विद्यार्थियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा। यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों एवं पूर्ण सम्मान के साथ फहराएं। प्रशासन ने कहा कि अभियान में जनभागीदारी से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिलेगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय औरंगाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार की मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री औरंगाबाद रमा निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा गेट स्कूल के मैदान से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भवन पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। औरंगाबाद में तिरंगा यात्रा की चार तस्वीरें देखिए शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। यात्रा के नगर भवन पहुंचने के बाद स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नबीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। विद्यार्थियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा। यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों एवं पूर्ण सम्मान के साथ फहराएं। प्रशासन ने कहा कि अभियान में जनभागीदारी से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *