उन्नाव में डिवाइडर से टकराई कार, बीटेक छात्र की मौत:6 लोग सवार थे, दो की हालत गंभीर; सभी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे

उन्नाव में डिवाइडर से टकराई कार, बीटेक छात्र की मौत:6 लोग सवार थे, दो की हालत गंभीर; सभी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खंती में जा गिरी। इस हादसे में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक छात्र की पहचान हम्माद (19) पुत्र सैयद अहमद मंसूरी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल छात्रों में 19 वर्षीय फैजान पुत्र इरशाद अहमद और 22 वर्षीय आदित्य पुत्र राजकुमार सिंह शामिल हैं। ये सभी लखनऊ के इंदिरा नगर के निवासी हैं। हादसे से जुड़ी देखिए 3 तस्वीरें… 2 की हालत गंभीर, 3 को मामूली चोटें हादसे में मामूली रूप से घायल हुए छात्रों में लखनऊ के महानगर निवासी 20 वर्षीय मो. अयान पुत्र शोएब, सरोजनी नगर निवासी 19 वर्षीय अयाज पुत्र आमिर सिद्दीकी और खुर्रम नगर निवासी 20 वर्षीय मोतिशिम सिद्दीकी पुत्र इतिश्याम सिद्दीकी शामिल हैं। सभी छात्र अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर सभी छह छात्र कॉलेज से एक कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। एनएचएआई एंबुलेंस ने तत्काल घायल छात्रों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव सीएचसी में चिकित्सक ने हम्माद को मृत घोषित कर दिया। फैजान और आदित्य को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *