Harsh Sanghavi ने आणंद में Tiranga Yatra में लिया भाग, छात्रों और नेताओं संग निकाला पैदल मार्च

Harsh Sanghavi ने आणंद में Tiranga Yatra में लिया भाग, छात्रों और नेताओं संग निकाला पैदल मार्च

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले शुक्रवार को आणंद शहर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया। संघवी ने स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और छात्रों के साथ शहर के विद्यानगर शास्त्री मैदान से टाउन हॉल तक मार्च किया। संघवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत वल्लभ विद्यानगर, आणंद में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ।

तिरंगे के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित करने वाली इस यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति के इस गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और संघवी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार शाम सूरत में दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मार्ग के दौरान विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों, छात्रों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने रंगारंग देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं और उत्साहपूर्वक प्रतिभागियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *