समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव के पास 3 अगस्त को एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, लूट का बैग और रेनकोट समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव निवासी बाला कॉपर के बेटे नन्हे कॉपर उर्फ अमरजीत कॉपर, विनोद पासवान के बेटे राजा कुमार उर्फ आदित्य और बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड-9 के रहने वाले रामतीरथ तिवारी के बेटे हरिओम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लूट की रकम में मिले हिस्से से राजा ने एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा। 3 अगस्त को 89 हजार की हुई थी लूट एएसपी संजय पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के एफएलओ नीरज कुमार धुरलख पुल से पहले असींनपुर जाने वाली सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। नीरज कुमार के पास मौजूद बैग लूट लिया गया, जिसमें करीब 89 हजार रुपये थे। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। मानवीय सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस को इस घटना में नन्हें कॉपर के शामिल होने की जानकारी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर फिरोजी रंग का लूटा गया बैग और रेनकोट भी बरामद किया गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने निभाई लाइनर की भूमिका एएसपी ने बताया कि पूछताछ में नन्हें कॉपर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि लूट की योजना एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हरिओम तिवारी के साथ मिलकर बनाई गई थी। हरिओम ने इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाई थी। नीरज कुमार के कार्यालय से निकलने के बाद हरिओम ने बदमाशों को उनकी गतिविधि की जानकारी दी, जिसके बाद बदमाशों ने धुरलख के पास उन्हें हथियार के बल पर रोककर लूटपाट की। लूट की करीब 89 हजार रुपये की रकम में से नन्हें कॉपर और राजा कुमार को 25-25 हजार रुपये मिले, जबकि शेष रकम हरिओम तिवारी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। लूट में मिले हिस्से की राशि से खरीदा मोबाइल फोन एएसपी ने बताया कि राजा कुमार को मिले 25 हजार रुपये के हिस्से में से राजा ने एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने बताया कि नन्हें कॉपर के खिलाफ मुफस्सिल और उजियारपुर थाना क्षेत्रों में लूट तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं, राजा कुमार और हरिओम कुमार के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव के पास 3 अगस्त को एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, लूट का बैग और रेनकोट समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव निवासी बाला कॉपर के बेटे नन्हे कॉपर उर्फ अमरजीत कॉपर, विनोद पासवान के बेटे राजा कुमार उर्फ आदित्य और बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड-9 के रहने वाले रामतीरथ तिवारी के बेटे हरिओम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लूट की रकम में मिले हिस्से से राजा ने एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा। 3 अगस्त को 89 हजार की हुई थी लूट एएसपी संजय पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के एफएलओ नीरज कुमार धुरलख पुल से पहले असींनपुर जाने वाली सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। नीरज कुमार के पास मौजूद बैग लूट लिया गया, जिसमें करीब 89 हजार रुपये थे। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। मानवीय सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस को इस घटना में नन्हें कॉपर के शामिल होने की जानकारी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर फिरोजी रंग का लूटा गया बैग और रेनकोट भी बरामद किया गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने निभाई लाइनर की भूमिका एएसपी ने बताया कि पूछताछ में नन्हें कॉपर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि लूट की योजना एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हरिओम तिवारी के साथ मिलकर बनाई गई थी। हरिओम ने इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाई थी। नीरज कुमार के कार्यालय से निकलने के बाद हरिओम ने बदमाशों को उनकी गतिविधि की जानकारी दी, जिसके बाद बदमाशों ने धुरलख के पास उन्हें हथियार के बल पर रोककर लूटपाट की। लूट की करीब 89 हजार रुपये की रकम में से नन्हें कॉपर और राजा कुमार को 25-25 हजार रुपये मिले, जबकि शेष रकम हरिओम तिवारी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। लूट में मिले हिस्से की राशि से खरीदा मोबाइल फोन एएसपी ने बताया कि राजा कुमार को मिले 25 हजार रुपये के हिस्से में से राजा ने एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने बताया कि नन्हें कॉपर के खिलाफ मुफस्सिल और उजियारपुर थाना क्षेत्रों में लूट तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं, राजा कुमार और हरिओम कुमार के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


