मोबाइल टावर पर चढ़े लोग, सड़क पर लगा जाम…:3 दिन बाद महोली में फिर लगी रानी अवंतीबाई की प्रतिमा, प्रतिमा हटाने पर भड़के थे लोग

मोबाइल टावर पर चढ़े लोग, सड़क पर लगा जाम…:3 दिन बाद महोली में फिर लगी रानी अवंतीबाई की प्रतिमा, प्रतिमा हटाने पर भड़के थे लोग

अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र के महोली गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा प्रशासन ने फिर से उसी स्थान पर स्थापित कर दी है। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में तीन दिन से आंदोलन चल रहा था। शुक्रवार को आंदोलन के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद प्रशासन ने प्रतिमा दोबारा स्थापित करने की मांग मान ली। प्रशासन ने उसी जगह स्थापित की प्रतिमा
शुक्रवार सुबह से ही महोली चौराहे पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा थे। लोगों के जुटने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद गंगाचरण सिंह राजपूत, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी सहित कई नेता शामिल हुए। प्रदर्शन में पिछोर विधायक भी शामिल हुए थे
पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा इसी स्थान पर स्थापित की जाएगी और प्रशासन को इसे जल्द वापस लाना चाहिए। आंदोलन के बढ़ने के बाद प्रशासन ने प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग मान ली। प्रतिमा हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भी प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। 10 अगस्त की रात स्थापित की गई थी प्रतिमा यह मामला 10 अगस्त की रात शुरू हुआ था। कुछ लोगों ने महोली तिराहे पर रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित की थी। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रतिमा जब्त कर ली गई थी। इसके विरोध में 12 अगस्त से प्रदर्शन शुरू हुआ। आंदोलन के दौरान कुछ लोग मोबाइल टावर पर भी चढ़ गए थे। तीन दिन तक चले आंदोलन के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने प्रतिमा दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *