चीफ सेक्रेटरी श्रीनिवास बोले-बीकानेर से देंगे स्वतंत्रता दिवस की बधाई:बीकानेर जाते समय सीकर रुके, कलेक्टर-एसपी ने की अगवानी; पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

चीफ सेक्रेटरी श्रीनिवास बोले-बीकानेर से देंगे स्वतंत्रता दिवस की बधाई:बीकानेर जाते समय सीकर रुके, कलेक्टर-एसपी ने की अगवानी; पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सीकर में चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास ने कहा- इस साल पूरे प्रदेश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई बीकानेर से देंगे। वी. श्रीनिवास जयपुर से बीकानेर जाते समय शुक्रवार को कुछ देर सीकर सर्किट हाउस में रुके थे। गौरतलब है कि इस बार प्रदेशस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में मनाया जाएगा। कलेक्टर और एसपी ने किया स्वागत चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास करीब आधा घंटे सीकर में रुके। इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण नायक नूनावत ने चीफ सेक्रेटरी का स्वागत किया। राजस्थान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान चीफ सेक्रेटरी की ओएसडी IAS गरिमा नरूला भी साथ रहीं। लंच के बाद चीफ सेक्रेटरी ने कलेक्टर और एसपी के साथ 10 मिनट ब्रीफिंग की और फिर बीकानेर के लिए रवाना हो गए। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बीकानेर जा रहे अधिकारी बीकानेर में होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख अधिकारी जयपुर से बीकानेर जा रहे हैं। सर्किट हाउस से निकलते समय चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास ने मीडिया से कहा- राजस्थान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई बीकानेर से ही देंगे। इस दौरान एसीएम सुशील कुमार सैनी और सहायक कलेक्टर कपिल कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *