गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतकों की पहचान भटवलिया निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ लालू पटेल और उनकी पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सतीश और नेहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर नेहा देवी ने गुरुवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में सतीश कुमार ने अगले दिन शुक्रवार को बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला स्थित एक बागीचे में आम के पेड़ से अपने पैंट का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी यह भी सामने आया है कि सतीश कुमार की पहली पत्नी ने भी लगभग पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनका एक साल का बेटा था। पहली पत्नी की मौत के बाद सतीश ने दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे हुए। अब पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। एक ही परिवार में बार-बार घटी इस अनहोनी और तीन मासूमों के अनाथ होने से पूरे चंदन टोला गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतकों की पहचान भटवलिया निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ लालू पटेल और उनकी पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सतीश और नेहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर नेहा देवी ने गुरुवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में सतीश कुमार ने अगले दिन शुक्रवार को बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला स्थित एक बागीचे में आम के पेड़ से अपने पैंट का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी यह भी सामने आया है कि सतीश कुमार की पहली पत्नी ने भी लगभग पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनका एक साल का बेटा था। पहली पत्नी की मौत के बाद सतीश ने दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे हुए। अब पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। एक ही परिवार में बार-बार घटी इस अनहोनी और तीन मासूमों के अनाथ होने से पूरे चंदन टोला गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।


