नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। CM सम्राट चौधरी ने आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। यहां ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ की ओर से पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन-सह-महाधरना पर बैठे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में छात्रों के धरने में पहुंचे सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। यहां ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ की ओर से पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन-सह-महाधरना पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 3 ठिकानों पर रेड पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के 3 ठिकानों पर रेड हुई है। वो खगड़िया में पोस्टेड हैं। विजिलेंस की टीम ने पटना, नालंदा और खगड़िया में एक साथ छापेमारी की है। विजिलेंस की ओर से बताया गया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनकी पत्नी के नाम 13 प्लॉट है। इसके अलावा कैश और गहने मिले है। पूरी खबर पढ़ें 4. कुएं में जहरीली गैस रिसाव से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत गयाजी में शुक्रवार को पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, एक ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था। कुएं के अंदर उतरते ही जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा और वह पानी में छटपटाने लगा। पूरी खबर पढ़ें 5. पवन सिंह बोले- 2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर रहे हैं। पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह ने जन्नत जुबैर से बातचीत में कहा कि किसी खास इंसान से प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे। फिर भी, इतना समय लेने के बावजूद, उनका रिश्ता चल नहीं पाया। पूरी खबर पढ़ें 6. ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाते थे लड़कियां मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। 5 ब्यूटी पार्लर से 12 महिलाएं और एक पुरुष को पकड़ा गया है। ये गिरोह सेक्स रैकेट में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल करते थे। फुल बॉडी मसाज के नाम पर कस्टमर से 5000 रुपए तक लेते थे। पूरी खबर पढ़ें 7. स्वतंत्रता दिवस पर पटना के थानेदार को गैलेंट्री अवॉर्ड स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी। इस बार बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इसमें इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल मिला है। पूरी खबर पढ़ें 8. भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या भोजपुर जिले के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच समझौता करा रहे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड कंधे पर गोली मारी गई है। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दो चचेरे भतीजे को भी लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. CM की तिरंगा यात्रा में बच्चे लगाने लगे बोल-बम के नारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार को अपने गृह जिले मुंगेर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर सीएम पैदल चले। इस दौरान स्कूली बच्चे बोल-बम के नारे लगाते नजर आए। सीएम के साथ मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल भी हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में साथ रहे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कल यानी शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। CM सम्राट चौधरी ने आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। यहां ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ की ओर से पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन-सह-महाधरना पर बैठे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में छात्रों के धरने में पहुंचे सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। यहां ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ की ओर से पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन-सह-महाधरना पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 3 ठिकानों पर रेड पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के 3 ठिकानों पर रेड हुई है। वो खगड़िया में पोस्टेड हैं। विजिलेंस की टीम ने पटना, नालंदा और खगड़िया में एक साथ छापेमारी की है। विजिलेंस की ओर से बताया गया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनकी पत्नी के नाम 13 प्लॉट है। इसके अलावा कैश और गहने मिले है। पूरी खबर पढ़ें 4. कुएं में जहरीली गैस रिसाव से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत गयाजी में शुक्रवार को पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, एक ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था। कुएं के अंदर उतरते ही जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा और वह पानी में छटपटाने लगा। पूरी खबर पढ़ें 5. पवन सिंह बोले- 2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर रहे हैं। पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह ने जन्नत जुबैर से बातचीत में कहा कि किसी खास इंसान से प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे। फिर भी, इतना समय लेने के बावजूद, उनका रिश्ता चल नहीं पाया। पूरी खबर पढ़ें 6. ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाते थे लड़कियां मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। 5 ब्यूटी पार्लर से 12 महिलाएं और एक पुरुष को पकड़ा गया है। ये गिरोह सेक्स रैकेट में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल करते थे। फुल बॉडी मसाज के नाम पर कस्टमर से 5000 रुपए तक लेते थे। पूरी खबर पढ़ें 7. स्वतंत्रता दिवस पर पटना के थानेदार को गैलेंट्री अवॉर्ड स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी। इस बार बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इसमें इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल मिला है। पूरी खबर पढ़ें 8. भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या भोजपुर जिले के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच समझौता करा रहे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड कंधे पर गोली मारी गई है। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दो चचेरे भतीजे को भी लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. CM की तिरंगा यात्रा में बच्चे लगाने लगे बोल-बम के नारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार को अपने गृह जिले मुंगेर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर सीएम पैदल चले। इस दौरान स्कूली बच्चे बोल-बम के नारे लगाते नजर आए। सीएम के साथ मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल भी हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में साथ रहे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कल यानी शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।


