अनूपपुर में तिरंगा लेकर निकले 3 हजार विद्यार्थी:एक्सीलेंस कॉलेज से स्मार्ट सिटी तक आयोजन; राज्य मंत्री बोले- तिरंगा देश की आन, बान, शान

अनूपपुर में तिरंगा लेकर निकले 3 हजार विद्यार्थी:एक्सीलेंस कॉलेज से स्मार्ट सिटी तक आयोजन; राज्य मंत्री बोले- तिरंगा देश की आन, बान, शान

अनूपपुर नगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार दोपहर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मप्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 3 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर हिस्सा लिया। प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत यह तिरंगा यात्रा पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख अनूपपुर-जैतहरी मार्ग से गुजरते हुए स्मार्ट सिटी क्षेत्र में समाप्त हुई। इस दौरान अनुशासित ढंग से देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे छात्र-छात्राओं का स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राज्य मंत्री बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक समापन अवसर पर राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के त्याग को याद करते हुए इस यात्रा को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन संकल्प बताया। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस आयोजन में राज्य मंत्री जायसवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मिक राठौर और जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *