गयाजी से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हजारों कांवरियों के बीच एक कांवरिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसकी कांवर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ भी दिखाई दे रहा है। यह अनोखी कांवर यात्रा गया के बड़की डेल्हा निवासी सूरज यादव की है। सूरज ने सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है, जिस पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और लालटेन का निशान बना हुआ है। उनकी कांवर के दोनों ओर लालटेन, RJD का झंडा और तिरंगा भी लगा हुआ है। वह पीतल के बर्तनों में पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़िया सूरज ने खुद को राजद चीफ का फैन बताया सूरज यादव खुद को RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का प्रबल प्रशंसक बताते हैं। उनका कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से लगातार देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी कांवर यात्रा को राजनीतिक संदेश और व्यक्तिगत आस्था से जोड़कर विशेष बना दिया है। सूरज यादव ने अपनी इस यात्रा के पीछे बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था के साथ बिहार की राजनीति से जुड़ी एक खास इच्छा भी बताई। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बने और हर घर में सरकारी नौकरी मिले। कांवरियों की भीड़ में जैसे ही सूरज अपनी सजी हुई कांवर लेकर गुजरते हैं, लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। बाबा भोलेनाथ की भक्ति के बीच लालटेन वाला यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। सूरज बोले- बाबा से तेजस्वी की सरकार बनाने की प्रार्थना करूंगा सूरज ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करूंगा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले। सूरज कहते हैं, “मैं लालू जी और तेजस्वी जी का जबरदस्त फैन हूं। तेजस्वी जी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी बात से प्रभावित होकर मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहा हूं कि जल्द तेजस्वी यादव की सरकार बने और बिहार के लोगों को रोजगार मिले।” उनकी इसी सोच ने इस बार की कांवर यात्रा को बाकी कांवर यात्राओं से अलग कर दिया है। सूरज की कांवर में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक संदेश भी साफ नजर आ रहा है। लालू-तेजस्वी से मिलने की भी है चाहत सूरज यादव की इच्छा अपने पसंदीदा नेताओं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने की भी है। वह दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। हालांकि, सूरज का कहना है कि वह बिना बुलाए उनके घर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव और तेजस्वी यादव उन्हें बुलाएंगे तो वह जरूर उनके पास जाएंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे। उनके मुताबिक, वह अपने नेताओं के प्रति सम्मान और प्रेम रखते हैं और बाबा भोलेनाथ से उनकी सरकार बनने की कामना कर रहे हैं। भक्ति के बीच सियासी संदेश बना चर्चा का विषय गयाजी से देवघर तक कांवरियों की लंबी कतार में सूरज यादव की यह अनोखी यात्रा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। किसी के लिए यह बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था है, तो किसी के लिए अपने पसंदीदा नेता के प्रति जुनून और समर्थन का अनोखा प्रदर्शन। सफेद कपड़े, तेजस्वी यादव की तस्वीर, कांवर पर दोनों तरफ लालटेन, आरजेडी का झंडा और साथ में तिरंगा—सूरज का यह अंदाज पूरे रास्ते चर्चा में है। गयाजी से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हजारों कांवरियों के बीच एक कांवरिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसकी कांवर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ भी दिखाई दे रहा है। यह अनोखी कांवर यात्रा गया के बड़की डेल्हा निवासी सूरज यादव की है। सूरज ने सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है, जिस पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और लालटेन का निशान बना हुआ है। उनकी कांवर के दोनों ओर लालटेन, RJD का झंडा और तिरंगा भी लगा हुआ है। वह पीतल के बर्तनों में पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़िया सूरज ने खुद को राजद चीफ का फैन बताया सूरज यादव खुद को RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का प्रबल प्रशंसक बताते हैं। उनका कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से लगातार देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी कांवर यात्रा को राजनीतिक संदेश और व्यक्तिगत आस्था से जोड़कर विशेष बना दिया है। सूरज यादव ने अपनी इस यात्रा के पीछे बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था के साथ बिहार की राजनीति से जुड़ी एक खास इच्छा भी बताई। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बने और हर घर में सरकारी नौकरी मिले। कांवरियों की भीड़ में जैसे ही सूरज अपनी सजी हुई कांवर लेकर गुजरते हैं, लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। बाबा भोलेनाथ की भक्ति के बीच लालटेन वाला यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। सूरज बोले- बाबा से तेजस्वी की सरकार बनाने की प्रार्थना करूंगा सूरज ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करूंगा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले। सूरज कहते हैं, “मैं लालू जी और तेजस्वी जी का जबरदस्त फैन हूं। तेजस्वी जी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी बात से प्रभावित होकर मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहा हूं कि जल्द तेजस्वी यादव की सरकार बने और बिहार के लोगों को रोजगार मिले।” उनकी इसी सोच ने इस बार की कांवर यात्रा को बाकी कांवर यात्राओं से अलग कर दिया है। सूरज की कांवर में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक संदेश भी साफ नजर आ रहा है। लालू-तेजस्वी से मिलने की भी है चाहत सूरज यादव की इच्छा अपने पसंदीदा नेताओं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने की भी है। वह दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। हालांकि, सूरज का कहना है कि वह बिना बुलाए उनके घर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव और तेजस्वी यादव उन्हें बुलाएंगे तो वह जरूर उनके पास जाएंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे। उनके मुताबिक, वह अपने नेताओं के प्रति सम्मान और प्रेम रखते हैं और बाबा भोलेनाथ से उनकी सरकार बनने की कामना कर रहे हैं। भक्ति के बीच सियासी संदेश बना चर्चा का विषय गयाजी से देवघर तक कांवरियों की लंबी कतार में सूरज यादव की यह अनोखी यात्रा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। किसी के लिए यह बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था है, तो किसी के लिए अपने पसंदीदा नेता के प्रति जुनून और समर्थन का अनोखा प्रदर्शन। सफेद कपड़े, तेजस्वी यादव की तस्वीर, कांवर पर दोनों तरफ लालटेन, आरजेडी का झंडा और साथ में तिरंगा—सूरज का यह अंदाज पूरे रास्ते चर्चा में है।


