खैरथल में युवाओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली:निष्पक्ष वोटिंग को लेकर ली शपथ, युवाओं को किया जागरूक

खैरथल में युवाओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली:निष्पक्ष वोटिंग को लेकर ली शपथ, युवाओं को किया जागरूक

खैरथल में शुक्रवार को राजकीय कॉलेज के स्टूडेंट्स ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और मतदान साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य नगरपरिषद क्षेत्र के लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना था। निष्पक्ष होकर मतदान का दिया संदेश रैली को रवाना करने से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का जागरूक और निष्पक्ष होकर मतदान करना आवश्यक है। डॉ. वर्मा ने युवाओं से योग्य उम्मीदवार का चयन करने और स्वस्थ निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई इसके बाद विद्यार्थियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान छात्रों ने “अपना फर्ज निभाना है, वोट डालने जाना है” जैसे नारों के साथ नगरपरिषद क्षेत्र का भ्रमण किया। युवाओं ने आमजन से मतदान के दिन अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. दीपक चंदवानी, राजवीर सिंह मीणा, लेखाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *